Gadchiroli (Maharashtra) : महाराष्ट्र के गडचिरोली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस दौरान दोनों तरफ से खबर है कि इस मुठभेड़ में चार नक्सली भी मारे गये हैं. नक्सलियों की पहचान वर्गीज, मागतू, कुरसांग राजू और कुदिमेत्ता वेंकटेश के रूप में हुई है. इन नक्सलियों पर 36 लाख रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस को उनके पास से एक एके-47 बंदूक, एक कार्बाइन, दो देसी पिस्तौल, नक्सली साहित्य तथा अन्य सामान भी बरामद हुए हैं. इस बात की जानकारी पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीलोत्पल ने दी है.
STORY | 4 Naxalites killed in encounter with police in Maharashtra`s #Gadchiroli
">https://twitter.com/hashtag/Gadchiroli?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#Gadchiroli
READ: https://t.co/lh6PtxLmuO">https://t.co/lh6PtxLmuO">https://t.co/lh6PtxLmuO
pic.twitter.com/9YjpPXqMLq">https://t.co/9YjpPXqMLq">pic.twitter.com/9YjpPXqMLq
— Press Trust of India (@PTI_News) March">https://twitter.com/PTI_News/status/1769936078566465742?ref_src=twsrc%5Etfw">March
19, 2024
Leave a Comment