Search

 
 
 

महाराष्ट्र : गडचिरोली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर

 
Gadchiroli (Maharashtra) :  महाराष्ट्र के गडचिरोली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस दौरान दोनों तरफ से खबर है कि इस मुठभेड़ में चार नक्सली भी मारे गये हैं. नक्सलियों की पहचान वर्गीज, मागतू, कुरसांग राजू और कुदिमेत्ता वेंकटेश के रूप में हुई है. इन नक्सलियों पर 36 लाख रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस को उनके पास से एक एके-47 बंदूक, एक कार्बाइन, दो देसी पिस्तौल, नक्सली साहित्य तथा अन्य सामान भी बरामद हुए हैं. इस बात की जानकारी पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीलोत्पल ने दी है.

विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने तेलंगाना से गडचिरोली आये थे नक्सवली

एसपी नीलोत्पल के अनुसार,  पुलिस को सोमवार दोपहर को सूचना मिली थी कि कुछ नक्सली विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के मकसद से प्राणहिता नदी पार कर पड़ोसी तेलंगाना से गडचिरोली में आये हैं. गडचिरोली पुलिस की विशेष लड़ाकू इकाई ‘सी-60’ के कई दलों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के त्वरित कार्रवाई दल को इलाके में तलाशी के लिए भेजा गया. ‘सी-60’ इकाई का एक दल जब रेपनपल्ली के समीप कोलामार्का पहाड़ी क्षेत्र में मंगलवार सुबह तलाशी अभियान चला रहा था तो नक्सलियों ने उस पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने चार नक्सली को ढेर कर दिया. गोलीबारी रुकने के बाद इलाके में तलाशी के बाद  चार नक्सलियों के शव बरामद किये गये. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही