Search

 
 
 

महाराष्ट्र : ग्राउंड फ्लोर में लगी आग, पहली मंजिल में सो रहे एक ही परिवार के सात लोगों की दम घुटने से मौत

 
Mumbai :  महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में दर्दनाक हादसा हो गया है. यहां छावनी इलाके के दाना बाजार स्थित एक दर्जी की दुकान में बुधवार अहले सुबह करीब चार बजे आग लग गयी. इस अगलगी में पहली मंजिल में सो रहे एक ही परिवार के सात लोगों की दम घुटने से मौत हो गयी. मरने वालों में तीन महिलाएं, दो पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं. पुलिस को घटना की जानकारी सुबह सवा चार बजे मिली. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर छत्रपति संभाजी नगर के सरकारी अस्पताल भेजा.

ग्राउंड फ्लोर में आग लगने से धुआं पहली मंजिल में पहुंचा

पुलिस आयुक्त मनोज लोहिया ने घटना के संबंध में बताया कि तीन मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर दर्जी की दुकान थी, जिसमें आग लगी थी. आग लगने के कारण धुआं पहली मंजिल में पहुंच गया और दम घुटने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गयी. मनोज लोहिया ने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.  जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल पायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही