Search

 
 
 

महाराष्ट्र  : पीएम मोदी की मौजूदगी में देवेंद्र फडणवीस ने CM, एकनाथ शिंदे, अजीत पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली...

 
Mumbai :  महाराष्ट्र  में आज महायुति  की सरकार बन गयी. देवेंद्र फडणवीस ने आज गुरुवार शाम 5.30 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. मुंबई स्थित आजाद मैदान में देवेंद्र फडणवीस को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे व NCP  के अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली, शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा,  केंद्रीय मंत्री नीतिन  गडकरी,  शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, ज्योतिरादित्य सिंधिया मंच पर मौजूद रहे. यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी,  बिहार के सीएम नीतीश कुंमार, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्राबाबू नायडू,  गुजरात के सीएम  भूपेंद्र पटेल  भी मंच पर थे.

उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला, मुकेश अंबानी भी  शामिल हुए

समारोह में  उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला,  मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, अनंत अंबानी, आकाश  अंबानी सहित अन्य vvip शामिल हुए., फिल्म अभिनेता संजय  दत्त , शाहरुख खान, सलमान खान,  रणवीर कपूर,  रणवीर  सिंह,  माधुरी दीक्षित, क्रिकेट आईकन सचिन तेंदुलकर ,अंजली तेंदुलकर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही