Search

 
 
 

NEET UG 26 पेपर लीक का केंद्र महाराष्ट्र,  Physics पेपर लीक की मास्टर माइंड भी गिरफ्तार

सीबीआई द्वारा NEET UG 26 पेपर लीक के मामले यह 11वीं गिरफ्तारी है. Physics की इस मास्टर माइंड की गिरफ्तारी पूछताछ के आधार पर मिली सूचना और सबूत के आधार पर की गयी है. जांच के दौरान पाया गया कि मनीषा संजय हविलदार ने Physics के कुछ सवालों को मनीषा मंधारे के साथ साझा किया था. मंधारे को सीबीआई ने 16 मई को गिरफ्तार किया था.
 

 NewDelhi :  सीबीआई ने NEET UG 26 पेपर लीक मामले मे तीसरे मास्टर माइंड को गिरफ्तार किया है. Physics पेपर लीक मामले में मनीषा संजय हविलदार नामक महिला को गिरफ्तार किया गया है. पेपर लीक मामले में गिरफ्तार यह तीसरी मास्टर माइंड है.

 

मनीषा को NTA ने प्रश्न पत्र को अंतिम रूप देने के लिए विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त किया था. पेपर लीक के तीनों मास्टर माइंड महाराष्ट्र के हैं. यानी NEET 26 के पेपर लीक का केंद्र बिंदु महाराष्ट्र है.

 


सीबीआई द्वारा NEET UG 26 पेपर लीक के मामले यह 11वीं गिरफ्तारी है. Physics की इस मास्टर माइंड की गिरफ्तारी पूछताछ के आधार पर मिली सूचना और सबूत के आधार पर की गयी है.

 


जांच के दौरान पाया गया कि मनीषा संजय हविलदार ने Physics के कुछ सवालों को मनीषा मंधारे के साथ साझा किया था. मंधारे को सीबीआई ने 16 मई को गिरफ्तार किया था.

 


मनीषा ने संजय ने Physics के जिन सवालों को मनीषा मंधारे के साथ साझा किया था, सभी सवाल NEET परीक्षा के Physics के सवालों से मिलते हैं. सीबीआई ने अब तक जांच के दौरान तीन मास्टर माइंड को गिरफ्तार किया है.

 


Chemistry के पेपर लीक कराने के मामले में सबसे पहले पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार किया गया था. उन्हें भी NTA द्वारा Chemistry के पेपर को अंतिम रूप देने के लिए नियुक्त किया गया था. सीबीआई ने बायोलॉजी के पेपर लीक कराने के मामले में महाराष्ट्र से ही दूसरी मास्टर माइंड मनीषा गुरुनाथ मंधारे को गिरफ्तार किया था.

 


अबतीसरी मास्टर माइंड मनीषा संजय हविलदार को Physics का पेपर लीक कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. NEET पेपर लीक के तीनों मास्टर माइंड  महाराष्ट्र के हैं. इस तरह पेपर लीक का केंद्र बिंदु महाराष्ट्र रहा है.

 


इन तीनों मास्टर माइंड द्वारा पेपर लीक करने के बाद सबसे पहले मनीषा वाघमारे नामक महिला के घर पर विशेष कोचिंग चलायी गयी. इसमें लाखों रुपये लेकर छात्रों को सवाल और जवाब लिखवाये गये थेय .इसके अलावा प्रोफेसर शिवराज मटगांवकर के RCC कोचिंग सेंटर में भी छात्रों से लाखों रुपये लेकर सवाल और जवाब लिखवाये गये  थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही