Search

 
 
 

महाराष्ट्र: रायगढ़ के इरशालवाड़ी में भूस्खलन, 15 की मौत, 75 रेस्क्यू, अब भी 50 मलबे में दबे

 
Maharashtra : महाराष्ट्र के रायगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है. खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ है. इसमें पूरा गांव मलबे में दब गया है. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि 75 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है और नवी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी भी मलबे के अंदर 50 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है. एनडीआरएफ की चार टीमें राहत-बचाव अभियान में जुटी हुई है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं. (पढ़ें, मणिपुर">https://lagatar.in/pm-modi-should-break-his-silence-on-the-incident-of-parading-nude-of-two-women-in-manipur-congress/">मणिपुर

में दो महिलाओं को निर्वस्त्र परेड कराने की घटना पर पीएम मोदी अपनी चुप्पी तोड़ें : कांग्रेस)

अमित शाह ने हादसे पर दुख जताया और सीएम से हालचाल जाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि महाराष्ट्र के रायगढ़ में तेज बारिश से हुए भूस्खलन के संबंध में मैंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी से बात की. एनडीआरएफ की 4 टीमें घटनास्थल पर पहुंच गयी हैं और स्थानीय प्रशासन के साथ राहत बचाव कार्यों में जुटी हैं. लोगों को वहां से निकालना और घायलों को तुरंत उपचार देना हमारी प्राथमिकता है. इसे भी पढ़ें : संसद">https://lagatar.in/monsoon-session-of-parliament-from-today-opposition-to-surround-modi-government-on-manipur-violence-delhi-ordinance/">संसद

का मॉनसून सत्र आज से, मणिपुर हिंसा, दिल्ली अध्यादेश पर विपक्ष मोदी सरकार को घेरेगा

भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर

बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है. लगातार हो रही बारिश की वजह से दो नदियां सावित्री और पातालगनागा उफान पर हैं. कुंडलिका और अम्बा नदियों का जलस्तर भी खतरे के निशान पर पहुंच गया है. इनके अलावा दो नदियां गढ़ी और उल्हास का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है. उफनाती नदियों के कारण कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में यहां एनडीआरएफ की एक टीम तैनात की गयी थी. लेकिन लैंडस्लाइड के बाद तीन और टीमें यहां पहुंच गयी हैं. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-uncontrolled-bike-collided-with-a-tree-one-dead-another-injured/">कोडरमा

: अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकरायी, एक की मौत, दूसरा घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही