Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महाराष्ट्र : मिनी बस ने कंटेनर को टक्कर मारी, 12 यात्रियों की मौत, 23 घायल

Advertisement
Advertisement
Mumbai :  महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां समृद्धि एक्सप्रेसवे पर आज रविवार तड़के तेज रफ्तार मिनी बस ने एक कंटेनर को टक्कर मार दी. इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गयी. जबकि 23 घायल हो गये. घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस अधिकारी के अनुसार, बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी.  मिनी बस में करीब 35 यात्री सवार थे. जिनमें से 12 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतकों में पांच पुरुष, छह महिलाएं और एक नाबालिग लड़की शामिल है.  इसे भी पढ़ें : ओवैसी">https://lagatar.in/owaisi-appeals-to-pm-modi-to-help-the-people-of-gaza-calls-netanyahu-a-war-criminal/">ओवैसी

ने पीएम मोदी से की अपील, गाजा के लोगों की मदद करें, नेतन्याहू को युद्ध अपराधी कहा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही