Search

 
 
 

महाराष्ट्र : एनसीपी शरद गुट के नेता अनिल देशमुख पर हमला, अस्पताल में भर्ती, भाजपा ने कहा, चुनावी स्टंट

 
काटोल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रभारी अविनाश ठाकरे ने कहा कि देशमुख ने अपने ही कार्यकर्ताओं से खुद पर पथराव कराया   Mumbai : महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और NCP (शरद गुट) के नेता अनिल देशमुख को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खबर है कि सोमवार रात नागपुर के काटोल विधानसभा क्षेत्र में उन पर हमला हुआ. उन पर पथराव किया गया, जिससे अनिल देशमुख गंभीर रूप से घायल हो गये. उनके माथे में चोट लगी है. एक तस्वीर में  दिख रहा है कि अनिल देशमुख के सिर से खून बह रहा रहा है. एक कपड़ा सिर पर बंधा हुआ है.

देशमुख अपने पुत्र के लिए चुनाव प्रचार कर लौट रहे थे, तभी हमला हुआ

जानकारी के अनुसार देशमुख अपने पुत्र के लिए चुनाव प्रचार कर लौट रहे थे, तभी हमला हुआ. उनके बेटे सलिल काटोल विधानसभा क्षेत्र से एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन देशमुख ने शाम को नरखेड में बैठक की बैठक के बाद वे कार्यकर्ताओं के साथ कार से काटोल जा रहे थे। इसी कआम में बेला फाटा के पास अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर पत्थर फेके.

विपक्षी नेताओं ने शिंदे सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस ने नेता बाला साहब थोराट ने हमले की निंदा करते हुए डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस को निशाने पर लिया है. कहा कि उनके जिले में एक पूर्व गृह मंत्री(अनिल देशमुख) के साथ मारपीट किये जाने से सवाल उठता है कि राज्य में गुंडों का राज है या कानून का? उधर भाजपा ने आरोप लगाते हुए इसे एक चुनावी स्टंट करार दिया है. काटोल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रभारी अविनाश ठाकरे ने कहा है कि देशमुख ने अपने ही कार्यकर्ताओं से खुद पर पथराव कराया है.    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही