Search

 
 
 

महाराष्ट्र : राहुल ने नंदुरबार में कहा, भाजपा ने आदिवासियों को जंगलों तक पहुंच से वंचित कर दिया...

 
   Mumbai : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यदि उनकी पार्टी की सरकार बनती है, तो वह जातिगत जनगणना और आर्थिक एवं वित्तीय सर्वेक्षण करायेगी.  वन अधिकार अधिनियम को भी सशक्त बनायेगी. भारत जोड़ो न्याय यात्रा के गुजरात से महाराष्ट्र में प्रवेश करने के बाद इस राज्य के आदिवासी-बहुल नंदुरबार जिले में उन्होंने आज मंगलवार को कहा कि आदिवासी भारत की आबादी का आठ प्रतिशत हिस्सा हैं और कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि उन्हें विकास में आनुपातिक हिस्सेदारी मिले. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हम आपको आदिवासी और भाजपा आपको वनवासी कहती है

राहुल गांधी ने एक सभा में कहा, आदिवासी हिंदुस्तान के पहले मालिक हैं. देश में जो भी जल, जंगल, जमीन और धन-संपदा है, आदिवासी उसके असली मालिक हैं. आदिवासी शब्द के साथ जल, जंगल, जमीन का अधिकार जुड़ा है. जबकि वनवासी शब्द में कोई अधिकार नहीं है. इसीलिए हम आपको आदिवासी और भाजपा आपको वनवासी कहती है.

हम सत्ता में आयेंगे, तो  जातिगत जनगणना और आर्थिक एवं वित्तीय सर्वेक्षण करायेंगे

उन्होंने कहा, एक बार जब हम सत्ता में आयेंगे, तो कांग्रेस देश भर में जातिगत जनगणना और आर्थिक एवं वित्तीय सर्वेक्षण करायेगी. यह एक क्रांतिकारी कदम होगा... हमारे पास प्रत्येक जाति और जनसंख्या में उसके प्रतिनिधित्व का सटीक आंकड़ा होगा.  कांग्रेस नेता ने कृषि एवं वन उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी प्रदान करने के वास्ते एक कानून लाने का भी वादा किया.

भाजपा ने वन अधिकार अधिनियम, भूमि अधिग्रहण अधिनियम  को कमजोर कर दिया

उन्होंने कहा, भाजपा ने वन अधिकार अधिनियम या भूमि अधिग्रहण अधिनियम जैसे कानूनों को कमजोर कर दिया. हम न केवल उन्हें मजबूत करेंगे, बल्कि यह सुनिश्चित करेंगे कि आदिवासियों के दावों का निपटारा एक साल के भीतर किया जाये. गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने वन अधिकार अधिनियम के तहत हजारों दावों को गलत तरीके से खारिज कर दिया और आदिवासियों को जंगलों तक पहुंच से वंचित कर दिया है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही