Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महाराष्ट्र : भिवंडी में 19 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 3 की मौत, 14 सुरक्षित, अभी भी कई लोग मलबे में दबे

Maharastra : महाराष्ट्र के भिवंडी में शनिवार देर रात एक इमारत जमींदोज हो गयी थी. 19 घंटे बाद भी राहत बचाव कार्य अभी भी जारी है. मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत हो गयी है. जबकि अब तक 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. एनडीआरएफ की टीम ने आज रविवार सुबह आठ बजे मलबे में फंसे सुनील बालू को सुरक्षित बाहर निकाला है. अभी में मलबे में सात लोगों के फंसे होने की आशंका है. रेस्क्यू टीमें मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए तेजी से मलबा हटाने का प्रयास कर रही है. राहत बचाव कार्य में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), फायर ब्रिगेड और पुलिस के जवान लगे हैं. (पढ़ें, पंजाब">https://lagatar.in/punjab-6-killed-10-unconscious-due-to-gas-leak-in-ludhianas-gyaspura-affected-area-sealed/">पंजाब

: ग्यासपुरा में गैस लीक होने से 6 की मौत, 10 बेहोश, प्रभावित इलाका सील)

पीड़ितों के परिजनों को पांच-पांच लाख मुआवजा देगी सरकार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे देर रात घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था. साथ ही अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की और हाल-चाल जाना. उन्होंने इस हादसे में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच-पांच लाख मुआवजा देने का भी ऐलान किया है. पीड़ितों के अच्छे उपचार के लिए निर्देश दिये हैं.

तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर गयी

बता दें कि शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे यह हादसा हुआ. देखते ही देखते तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर गयी. इस हादसे के वक्त बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में कर रहे 15 मजदूरों के अलावा चार परिवारों के दो दर्जन से अधिक सदस्य मौजूद थे. इमारत ढहने से सभी लोग मलबे में दब गये थे. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/the-100th-episode-of-pm-modis-mann-ki-baat-will-be-broadcast-live-today-at-11-am/">पीएम

मोदी के मन की बात का 100वां एपिसोड आज 11 बजे, संयुक्त राष्ट्र सहित अन्य देशों में होगा लाइव प्रसारण
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही