Search

 
 
 

महाराष्ट्र : पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह, यात्री कूदे, कर्नाटक एक्सप्रेस ने कुचला, 8 की मौत

 
Mumbai : महाराष्ट्र के जलगांव के परांडा रेलवे स्टेशन के पास आज बुधवार को ट्रेन हादसा होने की खबर है. जानकारी सामने आयी है कि पुष्पक एक्सप्रेस से कूदे यात्रियों को कर्नाटक एक्सप्रेस ने कुचल दिया. बताया जाता है कि पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गयी थी. यह सुन कर कई लोग ट्रेन से कूद गये और वहां से गुजर रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गये.  पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई जा रही थी.

जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गये

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार इस हादसे में 8  लोगों की मौत हो गयी है. कई घायल हो गये. जलगांव से 20 किलोमीटर दूर पुष्पक एक्सप्रेस से कुछ यात्री ट्रेन में आग लगने की अफवाह के कारण ट्रेन से कूद गये. सूचना पाकर जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं.

 पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई जा रही थी

लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस को उस समय रोका गया था, जब B4 बोगी में स्पार्किंग हो गयी. इसी बीच  अफवाह फैल गयी कि ट्रेन में आग लग गयी है. आननफानन में लोग ट्रेन से कूदकर ट्रैक पर आ गये. उसी वक्त इस ट्रैक पर मनमाड से  भुसावल की ओर जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस गुजर रही थी. कर्नाटक एक्सप्रेस ने इन यात्रियों को कुचल दिया. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही