Search

 
 
 

महाराष्ट्र : NCP के शरद पवार और अजित पवार गुट आज दिखायेंगे ताकत, बुलाई बैठकें

 
Mumbai : खबर है कि शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सभी विधायकों को व्हिप जारी कर आज बुधवार को मुंबई में एक महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित रहने को कहा है. दूसरी ओर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी समूह ने भी यहां पार्टी विधायकों की अलग से एक बैठक बुलाई है. शरद पवार नीत राकांपा के मुख्य सचेतक जितेन्द्र आव्हाड ने एक पंक्ति वाल व्हिप जारी कर कहा कि पवार ने पांच जुलाई को वाई बी चव्हाण सेंटर में अपराह्न एक बजे बैठक बुलाई है. इसमें सभी विधायकों की उपस्थिति अनिवार्य है.                                                                    ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शरद पवार ने आव्हाड को मुख्य सचेतक नामित किया है

जान लें कि अजित पवार के शिवसेना-भाजपा सरकार में आठ अन्य विधायकों के साथ रविवार को शामिल होने के बाद शरद पवार ने आव्हाड को मुख्य सचेतक नामित किया है. अजित पवार खेमे ने मंगलवार को सभी वर्तमान तथा पूर्व विधायकों, सांसदों, पदाधिकारियों, कार्य समिति के सदस्यों और अन्य को एक नोटिस जारी किया, जिसमें उन्हें समूह द्वारा नियुक्त महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष सुनील तटकरे द्वारा उपनगरीय बांद्रा में एमईटी संस्थान परिसर में बुधवार को बुलाई गयी बैठक में शामिल होने को कहा गया है. शिवाजीराव गर्जे द्वारा नोटिस जारी किया गया है, जिन्हें शरद पवार नीत पार्टी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण निष्कासित कर दिया है.

प्रफुल्ल पटेल ने अजित पवार को राकांपा विधायक दल का नेता नियुक्त किया 

बदलते घटनाक्रम के बीच अजित पवार खेमे ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से राकांपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल और जितेन्द्र आव्हाड को विधायक के रूप में अयोग्य घोषित करने के लिए कहा है. शरद पवार द्वारा पार्टी से बर्खास्त किये जाने के बाद प्रफुल्ल पटेल ने सोमवार को अजित पवार को राकांपा विधायक दल का नेता नियुक्त किया है. जबकि रविवार को मंत्री पद की शपथ लेने वाले अनिल भाईदास पाटिल पार्टी सचेतक बने रहेंगे. शरद पवार नीत राकांपा ने विधानसभा के अध्यक्ष नार्वेकर के समक्ष एक आवेदन दाखिल किया है, जिसमें अजित पवार और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले आठ अन्य विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की गयी है. महाराष्ट्र विधानसभा में राकांपा के 53 विधायक हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही