Search

 
 
 

महाराष्ट्र : 9 अगस्त को शिंदे कैबिनेट का विस्तार, फडणवीस बन सकते हैं गृह मंत्री

 
Mumbai : महाराष्ट्र में शिंदे सरकार का कैबिनेट विस्तार मंगलवार को होगा. महाराष्ट्र सरकार में 15 मंत्री हो सकते हैं. सभी सुबह 11 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे. बताया यह भी जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गृह मंत्रालय का अहम जिम्मा सौंपा जा सकता है. इस मंत्रिमंडल में 14 से ज्यादा मंत्री शपथ ले सकते हैं. उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ 30 जून को ली थी. तब से सरकार दो सदस्यीय मंत्रिमंडल के रूप में काम कर रही है. महाराष्ट्र विधानसभा का सत्र 10 अगस्त से 18 अगस्त तक होने की संभावना है. इससे पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था कि सरकार का काम किसी भी तरीके से प्रभावित नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि वो और उपमुख्यमंत्री सरकार के निर्णय ले रहे हैं.
इसे भी पढ़ें-याद">https://lagatar.in/remembered-nirmal-mahto-his-thoughts-will-always-remain-in-the-hearts-of-jharkhand-sudesh-mahto/">याद

किये गये निर्मल महतोः झारखंड की फिज़ाओं में उनके विचार हमेशा आबाद रहेंगे : सुदेश महतो

विपक्ष के निशाने पर रही है सरकार

इससे पहले कैबिनेट विस्तार को लेकर शिंदे-फडणवीस सरकार विपक्ष के निशाने पर रही है. अजित पवार ने हाल ही में कहा था कि महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार में इसलिए देर की जा रही है, क्योंकि शिंदे-फडणवीस की जोड़ी को दिल्ली से ग्रीन सिग्नल नहीं मिला है. हम लगातार सीएम से कैबिनेट विस्तार और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंत्री नियुक्त करने की मांग कर रहे हैं. राज्य में भारी बारिश और किसानों के मुद्दे भी सिर उठा रहे हैं, लेकिन जब तक दिल्ली से हरी झंडी नहीं मिल जाएगी, तब तक सरकार में कैबिनेट विस्तार नहीं होगा. उन्होंने कहा था कि कैबिनेट विस्तार राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव पूरे होने के बाद ही होगा. इस पर फडणवीस ने अजित पवार के इन तंजों का जवाब देते हुए कहा कि वे विपक्ष के नेता हैं. उन्हें यह सब कहना ही पड़ेगा. अजित दादा अपनी मर्जी से भूल जाते हैं कि जब वे सरकार में थे, तब पहले 32 दिन सिर्फ पांच मंत्री ही थे. बता दें कि उद्धव सरकार के पहले एक महीने में अजित पवार ही डिप्टी सीएम नियुक्त किए गए थे.
इसे भी पढ़ें- क्रिकेट:">https://lagatar.in/cricket-india-beat-wi-by-88-runs-take-series-4-1/">क्रिकेट:

भारत ने WI को 88 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज पर 4-1 से कब्जा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही