Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महाराष्ट्र : शिंदे सरकार 15-20 दिन में गिर जायेगी, संजय राउत ने किया दावा

Mumbai : शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने फिर एक बार रविवार को दावा किया कि एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार का डेथ वारंट जारी हो गया है. अगले 15-20 दिन में सरकार गिर जायेगी. इससे पहले फरवरी में भी शिंदे सरकार के गिरने का दावा वे कर चुके हैं.  नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

अदालत के आदेश का इंतजार कर रहे हैं

शिवसेना के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाले धड़े के प्रमुख नेता राउत ने पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी अदालत के आदेश का इंतजार कर रही है. हम उम्मीद कर रहे हैं कि न्याय किया जायेगा. राज्यसभा सदस्य संजय राउत सुप्रीम कोर्ट में लंबित उन याचिकाओं का जिक्र कर रहे थे जिनमें से एक में शिवसेना (शिंदे धड़े) के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने का अनुरोध किया गया है, जिन्होंने ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ बगावत की थी. राउत ने दावा किया, मौजूदा मुख्यमंत्री और उनके 40 विधायकों की सरकार 15-20 दिन में गिर जायेगी. इस सरकार का डेथ वारंट जारी हो गया है. अब यह तय होना है कि कौन इस पर हस्ताक्षर करेगा. [wpse_comments_template  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही