Search

महाराष्ट्र : संभाजीनगर के बाद जलगांव में दो गुटों में झड़प, 12 लोग गिरफ्तार, इलाका पुलिस छावनी में तब्दील

Maharashtra: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के बाद अब जलगांव में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प होने की खबर है. जिसके बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति है. जानकारी के अनुसार, आसामाजिक तत्वों ने मूर्ति क्षतिग्रस्त किया था. जिसके बाद दो गुटों में हिंसक झड़प हो गयी. सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और माहौल को शांत किया. पुलिस ने हिंसक झड़प में शामिल 12 लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. इलाके में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. फिलहाल स्थिति सामान्य है. (पढ़ें, बिहारशरीफ">https://lagatar.in/12-rounds-of-firing-in-biharsharif-bombardment-in-sasaram-curfew-imposed-internet-service-also-stopped/">बिहारशरीफ

में 12 राउंड फायरिंग, एक की मौत, कर्फ्यू, सासाराम में बमबाजी, धारा 144 लागू)

जलगांव में 3 दिन पहले भी हुई थी हिंसक झड़प

बता दें कि तीन दिन पहले भी जलगांव में हिंसक झड़प हुई थी. शाम में नमाज के समय मस्जिद के बाहर गाना बजाने को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गये थे. जिसके बाद दोनों गुटों में जमकर पत्थरबाजी हुई थी. इस घटना में चार लोग घायल हुए थे. इस मामले में पुलिस ने 2 एफआईआर दर्ज की थी, जबकि 45 लोगों को हिरासत में लिया था. वहीं 30 मार्च को छत्रपति संभाजीनगर में रामनवमी पर जमकर बवाल हुआ था. शोभा यात्रा के दौरान दो पक्षों में पथराव और आगजनी हुई थी. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी. उपद्रवियों ने पुलिसकर्मी पर पथराव किया था. जिसमें कई घायल हो गये थे. इसे भी पढ़ें : पानी">https://lagatar.in/drinking-water-or-poison/">पानी

पी रहे या जहर ?, साहिबगंज में हिंसक झड़प, इन चीजों के अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, किसानों के खेतों तक कैसे पहुंचेगा पानी समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp