Search

 
 
 

महाराष्ट्र : अकोला में दो गुटों में हिंसक झड़प, उपद्रवियों ने जमकर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की, धारा 144 लागू

 
Akola : महाराष्ट्र के अकोला में शनिवार देर रात दो गुटों में हिंसक झड़प हो गयी. उपद्रवियों ने सड़क पर उतरकर जमकर पथराव और तोड़फोड़ की. साथ ही गाड़ियों में आगजनी की. इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत की खबर है. वहीं पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल भी हुए है. घटना के बाद इलाके में धारा 144 लागू लगा दी गयी है. हर चौक-चौराहे पर पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. एडिशनल एसपी मोनिका राउत ने बताया कि इस मामले में 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. (पढ़ें, केंद्र-राज्य">https://lagatar.in/24-crore-scheme-hanging-in-center-state-fight/">केंद्र-राज्य

की लड़ाई में लटकी 24 करोड़ की योजना, दक्षिण में भाजपा कहीं नहीं, 4.46 एकड़ जमीन की दो कहानी, ”किंगमेकर” की उम्मीदों पर फिरा पानी समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में)

इंस्टाग्राम पर विवादित पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम पर विवादित पोस्ट को लेकर यह विवाद शुरू हुआ. इस पोस्ट को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करने कुछ लोग गये. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया. इसी बीच पुलिस स्टेशन पर पहुंची भीड़ बेकाबू हो गयी. पहले दोनों गुटों के बीच बहसबाजी हुई. लेकिन बाद में यह हिंसा का रूप ले लिया. इसके बाद उपद्रवियों ने सड़क पर खड़े वाहनों में आग लगाना और तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रवियों पर लाठीचार्ज किया. उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी भी की. इसे भी पढ़ें : 45">https://lagatar.in/45-year-old-man-misbehaved-with-5-year-old-innocent-condition-critical/">45

साल के व्यक्ति ने 5 वर्षीय मासूम से किया दुराचार, हालत गंभीर
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही