Search

महाराष्ट्र में नहीं लगेगा लॉकडाउन, बुधवार रात 8 बजे से लगेंगी नई पाबंदियां- उद्धव

Mumbai: महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने राज्य की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अब राज्य में लॉकडाउन नहीं लगेगा. बुधवार रात 8 बजे से राज्य में नई पाबंदियां लगाई जाएंगी. जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी सेवाएं बंद रहेंगी. रात 8 बजे से "ब्रेक द चेन अभियान" लागू होगा उद्धव ठाकरे ने रिक्शा चालकों को 1500 रुपये सरकार की ओर से देने का एलान किया है. इसके अलावा राज्य में ई-कॉमर्स सेवाएं चालू रहेंगी. उद्धव ने कहा कि पाबंदियों के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है. पाबंदियों से जुड़ी ज्यादा जानकारी सरकारी वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.

केंद्र सरकार के मांगी मदद

साथ ही उद्धव ठाकरे ने केंद्र से कई तरह की मदद भी मांगी जिससे राज्य में आर्थिक गतिविधियां बनीं रहें. उन्होंने केंद्र से ऑक्सीजन समेत अन्य जरूरी दवाईयों की सप्लायी समय पर करने की मांग की है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//