Search

 
 
 

महाराष्ट्र के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

 

विधानसभा सदस्यता से भी दिया इस्तीफा, बीजेपी में शामिल होने की खबर 

New Delhi : बिहार में चल रहे सियासी ड्रामे के बीच महाराष्ट्र से भी एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है. कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस पार्टी और विधानसभा के सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को अपना इस्तीफा भेजे दिया है. इस्तीफा देने के बाद अशोक चव्हाण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना बायो बदल दिया है. बताया जा रहा है कि चव्हाण ने सोमवार की सुबह 11.24 बजे विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को विधायक पद से अपना इस्तीफा सौंपा. स्पीकर कार्यालय ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. जानकारी के अनुसार वह बीजेपी से राज्यसभा भेजे जा सकते हैं. हालांकि अशोक चव्हाण के इस कदम से उद्धव ठाकरे गुट ने हैरानी जताई है. वहीं डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि मीडिया के माध्यम से सुना है कि अशोक चव्हाण ने इस्तीफा दे दिया है.  आगे-आगे देखिये क्या होता है. मैं केवल इतना कहूंगा कि एक अच्छे नेता भाजपा के संपर्क में हैं. कांग्रेस के कई नेता पार्टी में खुश नहीं हैं. अशोक चव्हाण ने मीडिया से बात करते हुये कहा कि इस्तीफा क्यों दिया, इसपर अभी कुछ नहीं कहना चाहता हूं. अभी तक किसी पार्टी में शामिल होने का फैसला नहीं लिया है. अगले एक दो दिन में सबकुछ साफ हो जाएगा.

चव्हाण के पाला बदलते ही कांग्रेस में लगी इस्तीफों की झड़ी

पूर्व सीएम अशोक चव्हाण के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी लग गई है. पार्टी के कई अन्य पदाधिकारियों ने भी इस्तीफे दे दिया है. कई देने की तैयारी में हैं. पार्षद और मुंबई जिला अध्यक्ष जगदीश अमीन ने पार्टी पद से इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन कर लिया है. उनके अलावा कांग्रेस के पूर्व एमएलसी और नांदेड़ शहर उपाध्यक्ष अमर राजुरकर ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/floor-test-of-nitish-government-mlas-started-reaching-assembly-speaker-also-reached/">नीतीश

सरकार का फ्लोर टेस्ट, विधायक पहुंचने लगे विधानसभा, स्पीकर और सीएम नीतीश भी पहुंचे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही