Search

 
 
 

महाराष्ट्र में सियासी संकटः उद्धव ने छोड़ा सीएम आवास

 
Mumbai: महाराष्ट्र में सियासी संकट चरम पर है. इस बीच सीएम उद्धव ठाकरे ने सीएम आवास “वर्षा” छोड़ दिया है. उद्धव ठाकरे अपने सामान के साथ निजी आवास `मातोश्री` के लिए निकल गए हैं. बताया जा रही है समर्थन के लिए बड़ी संख्या में शिवसैनिक मातोश्री पहुंच चुके हैं. देश-विदेश">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">देश-विदेश

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
इससे पहले शिवसेना के बागी विधायकों पर उद्धव ने इमोशनल कार्ड खेला. उन्होंने कहा कि अगर मुझसे किसी तरह की शिकायत है तो सामने बैठ कर बात करें. इस तरह पार्टी के साथ गद्दारी ना करें. सामने आकर अपनी बात रखें. बता दें कि एकनाथ शिंदे ने 46 विधायकों के समर्थन का दावा किया है. जबकि 34 विधायकों की चिट्ठी सामने आयी है. इसे भी पढ़ें- पांच">https://lagatar.in/five-nation-international-womens-hockey-india-beat-ukraine-3-0-jharkhands-beauty-game-brilliantly/">पांच

देशों की अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी : भारत ने यूक्रेन को 3-0 से हराया, झारखंड की ब्यूटी का शानदार खेल

शिवसेना के बागी विधायक गुवाहाटी में

इस बीच शिवसेना के बागी विधायक बुधवार को गुवाहाटी पहुंच गए हैं. वहां एक रिसॉर्ट में वे रूके हैं. एकनाथ शिंदे ने इसे लेकर कई तस्वीरें जारी की हैं. इसमें विधायक मुस्कुराते और आपस में बात करते नजर आ रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही