Search

डीएवी नंदराज और डीएवी कडरू में मनाई गई महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती

Ranchi : डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल, बरियातु में सोमवार को आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशेष प्रातः कालीन प्रार्थना सभा एवं वृहद हवन  का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने उनके जीवन एवं कार्यों से संबंधित भाषण दिया और लोगों को उनके अनुरूप सत्यमार्ग  पर चलने का संदेश दिया. समारोह में  छोटे-छोटे बच्चों ने महर्षि दयानंद सरस्वती जी का वेश और  रूप धारण करके महर्षि के आशीर्वचनों को दोहराया. इस विशेष सभा में विद्यालय के आदरणीय प्राचार्य महोदय श्री रवि प्रकाश तिवारी ने विस्तार पूर्वक महर्षि दयानंद सरस्वती जी के कार्यों को बताया एवं बच्चों को उनके पदचिन्हों पर चलने, उनके दिखाए सत मार्ग पर अग्रसर रहने तथा उनके सिद्धांतों का अनुसरण करने की सलाह दी.

डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू में मनाई गई स्वामी दयानंद जी की 200वीं जयंती

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/2-17.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ranchi : युग -द्रष्टा, युग-स्रष्टा, युग-प्रवर्तक, राष्ट्र- चिंतक, वेदों के पुनरुद्धारक, महान समाज सुधारक, स्वतंत्रता के आदि उद्घोषक, आर्य समाज के प्रवर्तक/संस्थापक, भारतीय संस्कृति के रक्षक,वैदिक अध्यात्मवाद के पुरोधा, महान वैदिक प्रवक्ता, दया की प्रतिमूर्ति, देव दयानंद सरस्वती  की 200वीं जन्म-जयंती पर डीएवी कपिल देव में हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर वर्ग छह  और सात के बच्चों ने भाग लिया. हवन के बाद व वरिष्ठ शिक्षक एसके राणा और ए आई गुरु ने स्वामी दयानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनसे संबंधित कई प्रसंगों का वर्णन किया. इस अवसर पर स्वामी दयानंद जी के चित्र तथा  प्रतिमा पर पुष्प भी अर्पित किए गए. बाद में बच्चों को स्वामी दयानंद जी की जन्मस्थली टंकारा में चल रहे महोत्सव पर बोल रही महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण सीधा प्रसारण दिखाया गया. इसे भी पढ़ें : राजधानी">https://lagatar.in/ranchi-heavy-rain-in-the-capital-possibility-of-rain-and-hailstorm-tomorrow/">राजधानी

रांची में हुई झमाझम बारिश, कल बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp