Search

 
 
 

12 फरवरी को रांची में मुंडा सभा का महासम्मेलन

 
Ranchi : मुंडा समाज की पहचान और अस्तित्व को बचाने के लिए बुधवार को ठाकुर गांव के गुरगाई बस्ती में खुंटकटी मुंडा सह धर्म सभा की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मुंडा सभा के सचिव सीताराम मुंडा ने कहा कि मुंडा सभा ने 12 फरवरी को रांची में महासम्मेलन बुलाया है. बताया कि छोटानागपुर खास कर रांची मुंडाओं का गढ़ रहा है. पिठौरिया स्थित सुतियांबे गढ़ में महाराजा मदरा मुंडा का इतिहास छिपा है. मुंडाओं को एकजुट करने के लिए गांव- गांव में बैठक की जा रही है. कार्यकारणी अध्यक्ष मनिष मुंडा ने बताया कि असम, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, भुटान व बांग्लादेश की मुंडा जनजाति के लोग महासम्मेलन में शामिल होंगे.

समाज के लोगों को जल, जंगल,जमीन से बेदखल किया जा रहा

मुंडा सभा के अध्यक्ष शैलेंद्र पाहन ने कहा कि आज आदिवासियों का अस्तित्व खतरे में है. चौतरफा हमला हो रहा है. मुंडा सभा के सचिव देवेंद्र पाहन ने कहा कि मुंडा समाज के लोगों को जल, जंगल,जमीन से बेदखल किया जा रहा है. मुंडा समाज को राजनितिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से मजबूत करने की जरूरत है. समाज के गौरवशाली इतिहास को बचाने की आवश्यकता है. मौके पर सत्यनारायण मुंडा, बसंत पाहन, हेमंत मुंडा, फुलकुमार मुंडा, अनिल मुंडा, बसंत पाहन उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – BREAKING">https://lagatar.in/pooja-singhal-came-out-jail-after-eight-months-husband-had-come-to-pick-up-jail-gate/">BREAKING

: आठ महीने बाद जेल से निकली पूजा सिंघल, पति आए थे लेने जेल गेट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही