Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो में महाशिवरात्रि की धूम, हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Bokaro : बोकारो शहव व आसपास के इलाकों में शुक्रवार को महाशिवरात्रि की धूम रही. शिवलायों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. लोगों ने शिवलिंग पर जलार्पण कर और बेलपत्र, भांग, धतूरा, फल आदि चढ़ाकर पूरे भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की. शिवालय हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजते रहे. शहर के सेक्टर 12 डी स्थित निखिल पारदेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजन-अनुष्ठान हुए. सिद्धाश्रम साधक परिवार (निखिल मंत्र विज्ञान) की ओर से आयोजित अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. सेक्टर-12, बियाडा कॉलोनी, झोपड़ी कॉलोनी सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में  आए शिवभक्त पारदेश्वर महादेव के रुद्राभिषेक में शामिल हुए. अनुष्ठान में पुरोहित पं. गंगाधर पांडेय ने विधि-विधान के साथ महादेव का रुद्राभिषेक कराया. शिवभक्तों ने जल, बिल्वपत्र, अकौन, धतूरा, भांग, कर्पूर, दूध, दही, मधु, शर्करा, अनार-रस, गन्ना-रस, अक्षत, चंदन, भस्म, रुद्राक्ष समेत अन्य सामग्री से भगवान शिव की पूजा की.शम में भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन हुआ. उल्लेखनीय है कि निखिल पारदेश्वर महादेव मंदिर बोकारो की प्रमुख आध्यात्मिक धरोहरों में से एक है. मंदिर में मंत्र-तंत्र व ज्योतिष के पुनरुद्धारक डॉ. नारायण दत्त श्रीमाली द्वारा प्रदत्त 51 किलोग्राम वजन का पारद शिवलिंग स्थापित है.

कसमार में निकाली गई भगवान शिव की बारात

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/shiv-barat.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bokaro : कसमार प्रखंड के शिवालयों में महाशिवरात्रि के अवसर पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. सिंहपुर शिवालय, कसमार बाजार टांड़ शिवालय, मंजुरा, दांतू, मधुकरपुर, चंडीपुर, सुरजुडीह, धधकिया, कमलापुर, बगदा, खैराचातर समेत अन्य गांवों में शिव मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था. मंजुरा में शिवभक्तों ने शिव बारात निकाली. शिव बारात मंजुरा से निकल कर विभिन्न मार्गों से होते हुए जामकुदर मेन रोड तक गई. कसमार बाजार टांड़ स्थित शिव मंदिर में भी शिव बारात गाजे-बाजे के साथ निकाली गई. मंजुरा में जयंत कुमार, अमित कुमार, संजय, साधु, बासुदेव, अक्षय, नरेश, पुसु, सर्वेश्वर, संदीप कुमार, बाबूलाल, प्रफुल, धीरेन, गोपाल, विवेक, अमन, प्रीतम,  राजन, मिथिलेश, रिझु, नारायण, बनवारी, सीताराम, जितेंद्र, मंटू हजाम, संतोष व अन्य ग्रामीण मौजूद थे. यह भी पढ़ें : महिला">https://lagatar.in/honored-on-womens-day-got-command-of-dhanbad-railway-station//">महिला

दिवस पर सम्मान, मिली धनबाद रेलवे स्टेशन की कमान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही