Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद कोयलांचल में श्रद्धा के साथ मनी महाशिवरात्रि, लगे हर-हर महादेव के नारे

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद कोयलांचल में शुक्रवार को महाशिवरात्रि श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई. शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही. लोगों ने भोलेनाथ को जलार्पण कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा. भक्तों ने दिनभर उपवास रखा और मंदिरों में शिव लिंग पर पुष्प, बेलपत्र, भांग-धतूरा चढ़कर व जलार्पण कर पूरे भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की. कई इलाकों में शिव बारात निकाली गई. लोग भूत-बेताल के वेश में बाराती बने. शिव बारात में महिलाएं भी शामिल हुईं. वातावरण हर हर महादेव के जयघोष गूंजित रहा. शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. कहीं रुद्राभिषेक, तो कहीं हवन और अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया. था. शाम में शहर के बिनोद नगर त्रिमूर्ति मंदिर, मटकुरिया भूतनाथ मंदिर, विशुनपुर शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों से भगवान शिव की बारात निकाली गई. पूरा शहर बाराती बनकर झूम उठा. बाराती में पुरुष, बच्चे और युवतियां भगवान शिव और पार्वती की वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र रहे. सैकड़ों की संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं. बाराती भूत-बेताल बनकर नगर भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंचे, जहां उनका स्वागत पूजा समिति की ओर से किया गया. इसके बाद महादेव और माता पार्वती का शुभ विवाह हुआ. महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शहर के कई मंदिरों में भंडारे का भी आयोजन किया गया. झरिया, सिंदरी, बलियापुर, मैथन, तोपचांची, निरसा व आसपास के शिवालयों में सुबह से देर शाम तक शिव भक्तों का तांता लगा रहा. पुटकी के शिव-शक्ति मंदिर सहित अन्य शिवालयों में जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. गोमो व आसपास के इलाकां में भी शिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई. गोमो स्टेशन चौक स्थित आरपीएफ शिव मंदिर, हवन, कीर्तन व जागरण का आयोजन हुआ. शिव मंदिर लोको बाजार जीतपुर, बिशनपुर बिजली ऑफिस,जीआरपी कॉलोनी सहित ग्रमीण क्षेत्र के शिवालियों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही.

कतरास-महुदा क्षेत्र के शिवालयों में उमड़े श्रधालु

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/शिव-कतरास-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Katras/Mahuda/Barora : महाशिवरात्रि पर कतरास, बाघमारा, महुदा, बरोरा, मुराईडीह, चिटाही धाम, जोगीडीह, हरिणा सहित अन्य इलाकों के शिवालयों में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा. सभी शिवालयों रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था. हर हर महादेव के उद्घोष से पूरा इलाका गुंजायमान रहा. शाम में मुराईडीय शिवालय से गाजे-बजे बाजे के साथ शिव बारात निकाली गई. श्रद्धालु भूत-बेताल के वेश में बारात में शामिल हुए. वहीं, झीझीपहाड़ी बूढ़ा बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. इधर, महुदा मोड़ स्थित शिवशक्ति धाम में शाम में भगवान शिव की बारात गाजे-बाजे के साथ निकाली गई. भुरूंगिया शिव शक्ति धाम में भी महादेव की पूजा-अर्चना के बाद गाजे-बाजे के साथ बारात निकाली. बारात भुरूंगिया बस्ती से शुरु होकर मुचिरायडीह फाटक तक गई. नंदी पर सवार भोलेनाथ आकर्षण का केंद्र रहे. ऋषि-मुने, देव-दानव, मानव बाराती के रूप में शामिल हुए. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-fighting-between-two-parties-during-construction-on-disputed-land-in-tisri-11-people-injured////">गिरिडीह

: तिसरी में विवादित जमीन पर निर्माण के दौरान दो पक्षों में मारपीट, 11 लोग घायल 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही