Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सप्ताह के अंतिम तीन दिन चलेगा महाटीकाकरण अभियान, साढ़े चार लाख लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य

Advertisement
Advertisement
  • जून माह के 4 सप्ताह में 18 लाख लोगों को टीका देने का लक्ष्य
  • 45 साल से अधिक आयु के लोगों को प्राथमिकता

Ranchi : राज्य में कोरोना टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए सप्ताह के अंतिम तीन दिन महाटीकाकरण अभियान चलाया जाएगा. इसकी शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है. सप्ताह के अंतिम तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार में साढ़े चार लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका देने का लक्ष्य रखा गया है. प्रत्येक दिन 1.5 लाख लोगों को वैक्सीनेट करने की तैयारी है. अभियान जून महीने में चलेगा. इस संबंध में राज्य के सभी उपायुक्त को अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य द्वारा आदेश भेजा गया है. आदेश में हर जिले को एक लक्ष्य दिया गया है. इसके मुताबिक जिला, प्रखंड और पंचायतवार लक्ष्य निर्धारित कर टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए कहा गया है. 18 साल से अधिक आयु के टीके की किल्लत को देखते हुए इस महाअभियान में 45 साल से अधिक आयु वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें - 8025">https://lagatar.in/jharkhand-has-the-highest-oxygen-supply-across-the-country-with-8025-mt-supply/81266/">8025

एमटी सप्लाई के साथ देशभर में झारखंड ने की सबसे ज्यादा ऑक्सीजन की आपूर्ति

कोरोना टीका की भ्रांतियों को दूर करने के लिए चलाया जाएगा जागरुकता अभियान

ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के टीके को लेकर कई प्रकार की भ्रांतियां हैं. कई बार टीकाकरण के लिए आने वाले स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों से ग्रामीण उलझ जा रहे हैं. ऐसे में इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचने के लिए जागरूक किया जाएगा. विभिन्न प्रकार के प्रचार माध्यमों के अलावा पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि से लेकर सांसद और विधायकों की भी मदद ली जाएगी. साथ ही मानकी, मुंडा और विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं से भी लोगों को टीका लेने के लिए जागरूक करने और प्रेरित करने के लिए कहा जाएगा.

राज्य में मात्र 10 लाख 93 हजार डोज उपलब्ध

राज्य में 3 जून तक मात्र 10 लाख 93 हजार 300 टीके की डोज उपलब्ध है. इसमें 10 लाख 07 हजार 950 डोज 45 साल से ऊपर की आयु के लिए और 55 हजार 530 डोज 18 साल से ऊपर आयु के लोगों के लिए है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही