Search

 
 
 

महेंद्र सिंह धोनी को हाईकोर्ट से नोटिस

 
Ranchi :   भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को हाईकोर्ट से नोटिस जारी किया है. अदालत ने उन्हें नोटिस जारी कर पक्ष रखने का निर्देश दिया है. दरअसल अरका स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और सौम्या दास के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने कंप्लेन केस किया है. इसके खिलाफ मिहिर दिवाकर ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. जिसपर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान अदालत ने माही के खिलाफ नोटिस जारी किया. यह मामला 15 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े से जुड़ा है. म‍िह‍िर दिवाकर धोनी के करीबी दोस्त और बिजनेस पार्टनर भी रहे हैं. मिहिर दिवाकर की ओर से अधिवक्ता अवनिश शेखर ने बहस की.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही