दो साल राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की तरफ से खेले
साल 2011 में बीसीसीआई ने रिटेंशन की कीमत बढ़ा कर 8 करोड़ रुपए कर दी. इसके बाद 2011 से 2013 तक धोनी की सैलरी 8.28 करोड़ रुपए हुई. आईपीएल 2014 के मेगा ऑक्शन से पहले बीसीसीआई ने एक बार फिर से खिलाड़ियों के लिए तय रिटेंशन की कीमत बढ़ाने का फैसला किया. जिसके चलते 2014 और 2015 में आईपीएल से धोनी को प्रतिवर्ष 12.5 करोड़ रुपए की कमाई हुई. 2016 में चेन्नई सुपर किंग्स पर लगे बैन के चलते धोनी 2016 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की तरफ से खेले. इस दौरान उनकी सैलरी दोनों सीजन मिलाकर 25 करोड़ रुपए थी.सैलरी में गिरावट आयी
2018 में सीएसके पर लगा बैन हटा. धोनी फिर सीएसके का हिस्सा बने और इस बार उनकी सैलरी 15 करोड़ रुपए थी. 2018 से 2021 तक उनकी सैलरी 15 करोड़ रही. इस दौरान धोनी आईपीएल से 150 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए. 2022 में बीसीसीआई ने रिटेंशन की कीमत में इजाफा किया और इसे चार स्लॉट में बांट दिया. इस दौरान धोनी की सैलरी में गिरावट हुई. इस सीजन में उन्हें 12 करोड़ में रिटेन किया गया, जो आईपीएल के 16वें सीजन में भी रहा.5004 रन बना चुके हैं
धोनी के करियर पर नजर डालें तो वे 236 मैच खेलते हुए 5004 रन बना चुके हैं. धोनी 2008 से ही सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं और उनकी कप्तानी में चेन्नई ने चार बार आईपीएल का खिताब जीता है. इसे भी पढ़ें – सरना">https://lagatar.in/ranchi-closed-on-8th-to-protest-against-burning-of-sarna-flag/">सरनाझंडा जलाने के विरोध में 8 को रांची बंद [wpse_comments_template]

Leave a Comment