Sports News: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धौनी ने आईपीएल में खिलाड़ी के रूप में अपना सफर समाप्त कर दिया है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 17 नवंबर को इसकी आधिकारिक घोषणा की. धोनी अब आईपीएल 2027 से टीम के मेंटर की जिम्मेदारी संभालेंगे. इसके साथ ही आईपीएल में बतौर खिलाड़ी उनके लंबे करियर का अंत हो गया है.
पांच बार CSK को बनाया चैंपियन
माही करीब दो दशक तक चेन्नई सुपर किंग्स का अहम हिस्सा रहे. उनकी कप्तानी में टीम ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता. धोनी ने अपनी कप्तानी, विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी से टीम को कई यादगार जीत दिलाईं. उनकी अगुआई में CSK आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शामिल हुई.
खिलाड़ियों का करेंगे मार्गदर्शन
खिलाड़ी के रूप में संन्यास के बाद भी महेंद्र सिंह धौनी का चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ाव बना रहेगा. मेंटर के तौर पर वह टीम के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे. उनके अनुभव का लाभ युवा खिलाड़ियों को मिलेगा. आईपीएल 2027 में प्रशंसक माही को मैदान पर खिलाड़ी के बजाय टीम के मार्गदर्शक की भूमिका में देखेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.