Ranchi : रांची के राजकुमार और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अपने भाई के साथ वर्षों बाद एक तस्वीर सामने आई है. धोनी के फैन सुबोध सिंह कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर यह तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में धोनी रंग-बिरंगे कपड़े में सफेद दाढ़ी में नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर की खास बात यह है कि इसमें उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह भी नजर आ रहे हैं. धोनी के दाहिने तरफ सफेद टी-शर्ट में खड़े नरेंद्र सिंह खुश नजर आ रहे हैं. बता दें कि धोनी अपने बड़े भाई नरेंद्र सिंह से 10 साल छोटे हैं. वैसे तो फैंस धोनी की हर चीज के बारे में जानकारी रखते हैं, मगर उनके भाई के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं. धोनी पर बनी पिक्चर में भी उनके भाई का कहीं जिक्र नहीं है. धोनी और उनके भाई के रिश्तों के बारे में बहुत कम ही चर्चा होती है. मगर वर्षों बाद धोनी की अपने बड़े भाई के साथ एक तस्वीर सामने आई है जो चर्चा में है. बता दें कि आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स को 5वीं खिताब खिताब दिलाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपने होम टाउन लौट आए हैं. घुटनों की सर्जरी के बाद वह रांची में रिहैब कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/no-elderly-should-be-deprived-of-old-age-pension-report-by-30-cm/">
कोई बुजुर्ग वृद्धावस्था पेंशन से वंचित न रहे, 30 तक रिपोर्ट करें : सीएम [wpse_comments_template]
#MS_DHONI वर्षों बाद अपने बड़े भाई के साथ आए नजर, चर्चा
Leave a Comment