Search

 
 
 

महेंद्र सिंह धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 
Ranchi: धोखाधड़ी मामले में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने नोएडा से धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर को गुरुवार गिरफ्तार कर लिया. आपको बता दें कि धोनी ने दिवाकर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है. भारतीय दंड संहिता धारा 406, 420, 467, 468, 471 और 120 बी के तहत मिहिर दिवाकर पर कार्रवाई की गई है. 15 करोड़ की धोखाधड़ी को लेकर एमएस धोनी ने मिहिर दिवाकर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया था. मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास की कंपनी अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के खिलाफ धोनी ने रांची कोर्ट में केस दर्ज कराया है. इसे पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/used-to-cheat-people-of-entire-country-while-sitting-in-hazaribagh-police-sent-him-to-jail/">हजारीबाग

में बैठ पूरे देश के लोगों से करता था ठगी, पुलिस ने भेजा जेल

गलत तरीके से हुआ धोनी के नाम का इस्तेमाल

बता दें कि अपने बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर पर एमएस धोनी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया था. धोनी ने मिहिर के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए बताया था कि दिवाकर ने जयपुर में उनके यानी धोनी के नाम पर क्रिकेट एकेडमी खोलने को लेकर समझौता किया था. हालांकि मिहिर दिवाकर और सौम्या दास की कंपनी अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ धोनी ने 15 अगस्त 2021 को ही अपने सभी संबंध खत्म कर लिए थे. इसके बावजूद मिहिर ने धोनी के नाम का इस्तेमाल किया. जिसमें धोनी के साथ 15 करोड़ से अधिक की कथित रूप से धोखधड़ी की गई है. इसे भी पढ़ें-  रांची">https://lagatar.in/drone-kept-an-eye-on-sarhul-procession-in-ranchi-senior-police-officers-were-present/">रांची

में सरहुल जुलूस पर ड्रोन से रखी गई नजर, वरीय पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही