Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

माहेर संस्था ने सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षित लड़कियों को प्रमाण पत्र दिया

Advertisement
Advertisement
Bermo : गोमिया के कसवागढ़ा स्थित माहेर संस्था में 20 दिसंबर को सिलाई-कढ़ाई ट्रेनिंग प्राप्त लड़कियों के बीच सर्टिफिकेट का वितरण किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोमिया प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष पंकज पांडेय थे. प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि यह संस्था सिर्फ लड़कियों को सिलाई-बुनाई की ट्रेनिंग नहीं देती, वरन् बेसहारा बच्चों और मानसिक रोगियों की भी देखभाल करती है. यहां कई ऐसे बच्चे हैं जिन्हें पालन-पोषण के साथ-साथ अच्छी शिक्षा भी दी जा रही है. सड़कों पर जीवन गुजार रही विक्षिप्त महिलाओं को भी संस्था आश्रय देती है.

   विक्षिप्त महिलाओं को भी आश्रय देती है यह संस्था

संस्था के राजेश कुजूर ने कहा कि यहां लड़कियों को हुनरमंद बनाने के लिए सिलाई, बुनाई, कढ़ाई और अन्य रोजगारपरक कोर्स की ट्रेनिंग दी जाती है. ट्रेनिंग अवधि 6 माह है, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे बढ़ाकर एक वर्ष कर दिया गया है. 69 लड़कियों को ट्रेनिंग पूरा करने के बाद प्रमाण-पत्र दिया गया. मौके पर रांची से आई सिस्टर सैसी, सिलाई सेंटर की ट्रेनर सुलोचना देवी, सुनीता कुमारी, सरिता देवी, मनीषा कुमारी, ललिता देवी उपस्थित थीं. यह भी पढ़ें : सीसीएल">https://lagatar.in/investigation-of-accident-in-ccl-govindpur-project-started/">सीसीएल

गोविंदपुर परियोजना में हुई हादसे की जांच शुरू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही