Search

लातेहार में नगर परिषद अध्यक्ष पद पर महेश सिंह विजयी

बिलासी तोपनो को 985 मतों से हराया

Latehar : लातेहार नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद पर  भाजपा समर्थित महेश सिंह विजयी घोषित किये गए. उन्होंने झामुमो समर्थित प्रत्याशी बिलासी तोपनो को  985 मतों से हराया. परिणाम की घोषणा के बाद चुनाव अधिकारी अपर समाहर्ता रामा रविदास ने महेश सिंह को जीत का प्रमाणपत्र प्रदान सौंपा. मौके पर अंचलाधिकारी नंद कुमार राम मौजूद थे.


अध्यक्ष पद के अन्य  प्रत्याेशियों में कुमारी नीना तिर्की को 164, बैजंती देवी को 257, भगतू नगेशिया को 406, मिल्या नी कुजूर को 1139, सूर्यदेव भगत को 218 व सेलेस्टीशन कुजूर को 85 मत मिले. जबकि वार्ड पार्षदों में वार्ड नंबर एक में मो  नसरुद्दीन मियां को 251 व माला देवी को 235 मत मिले. नसरुद्दीन मियां 16 मतों से विजयी रहे.
इसी तरह वार्ड नंबर दो में सुगंधी देवी 203 मतों से विजयी हुईं. सुगंधी देवी को 462, जबकि दूसरे नंबर पर रहे उकंचन शौंडिक को 259 मत मिले.वार्ड नंबर तीन में विमला देवी 167 वोट से जीतीं. विमला देवी को 390 और दूसरे नंबर पर रहीं वर्षा कुमारी को 223 वोट मिले. वार्ड नंबर चार में जयराम कपूर 44 वोट से विजयी रहे. जयराम कपूर को 254 व दूसरे नंबर पर रहे नवीन कुमार सिंह को 210 वोट मिले. वार्ड नंबर पांच में सब्बू परवीन 364 से विजयी रहीं. सब्बू परवीन को 586 व दूसरे नंबर पर रहीं प्रमिला देवी को 222 मत मिले.


वार्ड नंबर छह में मनोज कुमार गुप्ता 234 मत से विजयी रहे. मनोज कुमार गुप्ता को 458 व दूसरे नंबर पर रहे सत्यनारायण प्रसाद को 224 मत मिले. वार्ड नंबर सात में मनोज कुमार दास 86 वोट से जीते. मनोज कुमार दास को 420 व दूसरे नंबर पर रहे भुवनेश्वर राम को 334 मत मिले. वार्ड नंबर आठ में आशा देवी 48 मतों से विजयी रहीं. आशा देवी को 331 व दूसरे नंबर पर रहे आशीष कुमार गुप्ता को 283 मत मिले. वार्ड नौ में संयुक्ता कुंवर ने रीमा कुमारी को 298 वोट से हराया. संयुक्ताड कुंवर को 544 व रीमा देवी को 246 मत मिल. वार्ड 10 में मुद्रिका मांझी ने धीरज पासवान को छह वोट से हराया. मुंद्रिका मांझी को 242 और धीरज को 236 मत मिले. वार्ड 11 में संतोष रंजन ने उत्तम प्रसाद को 203 मतों से हराया. संतोष रंजन को 335 व उत्तडम कुमार को 132 मत मिले.


वार्ड 12 में मुस्तरी बीबी ने शंकर राम को हराया. मुस्त री बीबी को 322 व शंकर राम को 200 मत मिले. वार्ड 13 में अमन तिग्गाब अलमा पन्ना ने मनिका देवी को हराया. पन्ना  को 309 और मनिका को 133 मत मिले. वार्ड 14 में इंद्रदेव उरांव ने तराशिला कुजूर को हराया. इंद्रदेव को 423 और तरसिला को 331 वोट मिले. वार्ड 15 में गुड़िया सिन्हा ने सुनीता गुप्ता को 21 मतों से हराया. गुड़ि‍या सिन्हाू को 291 और सुनीता गुप्ता  को 270 मत प्राप्ते हुए.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp