- 11 नवंबर को केंद्रीय समिति का होगा गठन
Ranchi News: रेडियम रोड स्थित झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा ने 8वां स्थापना दिवस हर्षोउल्लास से मनाया. इस अवसर पर संगठन के विभिन्न गतिविधियों एवं मुद्दों पर चर्चा की गई. इससे पूर्व सभी लोगों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल एवं स्व. इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया के तहत सबसे पहले पांच सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया गया, जिसमें हाइकोर्ट के अधिवक्ता रामसेवक प्रसाद, अधिवक्ता परशुराम प्रसाद, हीरानाथ साहु, डॉ. अरविंद कुमार एवं उर्मिला देवी को शामिल किया गया.
उसके बाद चुनाव समिति द्वारा विचार-विमर्श के बाद एक बार फिर रामगढ़ जिले के भुरकुंडा निवासी महेश्वर साहु का नाम प्रस्तावित किया गया, जिसके बाद सर्वसम्मति से वैश्य मोर्चा का केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु को चुन लिया गया. अध्यक्ष चुने जाने के बाद उपस्थित सदस्यों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर बधाई दी.
इस दौरान महेश्वर साहु ने कहा कि वैश्य समाज के लोगों का भरोसा कभी टूटने नहीं दिया जायेगा. जिन मांगों और मुद्दों को लेकर वैश्य मोर्चा लड़ रही है. कहा कि झारखंड आंदोलनकारी हूं, अब वैश्य और पिछड़ों की लड़ाई लड़ रहा हूं. जो निरंतर जारी रहेगा. केंद्रीय अध्यक्ष साहु ने कहा कि 11 नवंबर को पुनर्गठित केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों की सूची जारी की जायेगी.
इस मौके पर डॉ. सबिता केशरी, प्रो. सीमा केशरी, डॉ.सुनीता केशरी सहित हीरानाथ साहु, बीरेन्द्र कुमार, परशुराम प्रसाद, लक्ष्मण साहु, उपेन्द्र प्रसाद, दिनेश्वर साहु, लखन अग्रवाल, चतुर साहु, कपिल प्रसाद साहु, रामाशंकर राजन, आदित्य नारायण प्रसाद, अनिल वैश्य, लखन अग्रवाल, डॉ. अरविंद कुमार, रोहित कुमार साहु, इंदुभूषण गुप्ता, बसंत प्रसाद साहु समेत अन्य शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.