Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विस चुनाव को लेकर महिला कांग्रेस ने बनाया एक्शन प्लान

Ranchi : आगामी विधानसभा चुनाव और राष्ट्रीय नेताओं के मिले निर्देश के बाद महिला कांग्रेस ने अपना एक्शन प्लान तैयार किया है. जिसके तहत आगामी दिनों में महिला संगठन विंग कार्य करेगी. यह जानकारी प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने बुधवार को कांग्रेस भवन में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान दी. उन्होंने बताया कि बीते 24 जून को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 की तैयारी के लिए महिला कांग्रेस कमेटी को एक एक्शन प्लान के तहत कार्य करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/firing-due-to-mutual-dispute-in-ranchis-doranda-police-engaged-in-investigation/">रांची

के डोरंडा में आपसी विवाद में गोलीबारी, जांच में जुटी पुलिस

आगामी दिनों महिला कांग्रेस करेगी यह कार्यक्रम

गुंजन सिंह ने बताया कि एक्शन प्लान के तहत महिला कमेटी सबसे पहले आगामी अगस्त माह में राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आहूत करेंगी. जिसमें महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी मौजूद रहेंगे. प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्षों का तीन दिनों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की जाएगी. एक्शन प्लान के आगे की कड़ी में महिला कांग्रेस स्थानीय मुद्दों पर काम करेगी, पार्टी की मैनिफेस्टो जन जन तक पहुंचाएंगी. महिलाओं की स्वास्थ्य के लिए हेल्थ कैम्प लगाया जायेगा, पेपरलीक मामले और महिला आरक्षण पर सांसद घेराव कार्यक्रम करेंगी. इसके साथ ही बढ़ती महंगाई, टोल टैक्स, भारतीय रुपया में गिरावट, मुहल्ला पदयात्रा और मेरा बूथ मेरी ज़िम्मेवारी पर विशेष रूप से महिला कांग्रेस कार्यक्रम चलायेगा.

चंपाई सरकार गरीब महिलाओं को आर्थिक मदद देने सहित अहम योजनाएं ला रही हैं

गुंजन सिंह ने राज्य में चल रहे गठबंधन सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि हर आयु वर्ग की गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप सशक्त बनाने के लिए हर माह एक हजार रूपया देने जा रही है. राज्य को नशा मुक्त बनाने की पहल पर बधाई दी है.

नरेंद्र मोदी सरकार 15 दिनों का रिपोर्ट कार्ड जारी

- भीषण ट्रेन दुर्घटना -कश्मीर में आतंकवादी हमले -ट्रेनों में यात्रियों की दुर्दशा - नीट घोटाला -नीट पीजी निरस्त -यूजीसी नेट का पेपर लीक - दूध, दाल, गैस, टोल और महंगे -आग से धधकते जंगल - जल संकट- हीट वेव में इंतजाम न होने से मौतें इसे भी पढ़ें -हजारीबाग:">https://lagatar.in/dig-took-stock-of-ntpcrr-colony/">हजारीबाग:

डीआईजी ने एनटीपीसीआर एंड आर कॉलोनी का लिया जायजा

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही