Search

 
 
 

रसोई गैस का दाम बढ़ने के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

 
Ranchi : घरेलू रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी के विरोध में गुरुवार को झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया. राजधानी के अल्बर्ट एक्का चौक पर हुए इस प्रदर्शन का नेतृत्व महिला कांग्रेस की गुंजन सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने रसोई गैस के दाम जैसा बढ़ाया है, उससे लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है. इससे आम लोगों काे जीवन-यापन करना मुश्किल हो गया है.

गैस सिलिंडर उठाकर मूल्य-वृद्धि का विरोध किया

गुंजन सिंह ने कहा, केंद्र की भाजपा सरकार ने उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस सिलिंडर देने का काम किया, वह आज लुभावना सपना बन गया है. आज योजना के तहत सिलिंडर लेना भी मुश्किल हो गया है.https://lagatar.in/">

style="color: #ff0000;"> लगातार
बढ़ती महंगाई से लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है. महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने रसोई गैस सिलिंडर उठाकर मूल्य-वृद्धि का विरोध किया.

जनता महंगाई के कारण आत्महत्या करने को मजबूर- सुबोधकांत

यह कार्यक्रम रांची महानगर महिला कांग्रेस द्वारा आयोजन किया गया था. प्रदर्शन में महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, कुमार राजा, सुरेन्द्र सिंह, संतोष सिंह सहित महिला कार्यकर्ताओं में पिंकी सिंह, नीलम सहाय, संगीता टोप्पो, शहनाज खातून, सरजू देवी महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा, मोदी सरकार की गलत नीति के कारण आज देश भर में महंगाई चरम पर पहुंच गई है. गरीब एवं मध्यम वर्ग की जनता महंगाई के कारण आत्महत्या करने को मजबूर हो रही है. इसे भी पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-high-courts-instructions-to-adg-ssp-police-to-find-the-missing-file/">रांची:

हाईकोर्ट का ADG-SSP को निर्देश, गुम हुई फाइल खोजे पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही