Search

 
 
 

महिला महासम्मेलन: CM ने किया 825 करोड़ की परिसंपतियों का वितरण, कहा – बेटियां किसी से कम नहीं

 
Ranchi : रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित महिला महासम्मेलन शुरू हो गया है. सखी मंडल की महिलाओं के राज्यस्तरीय एक्सपोजर व क्षमता संवर्धन शिविर सह महिला महासम्मेलन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएं जुटी हैं. सीएम चंपाई सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम और मंत्री सत्यानंद भोक्ता कार्यक्रम में पहुंचे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/MAHILA1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि आज राज्यभर आयी हमारी बहनें जो विभिन्न योजना को लेकर गांव में जाती है. आपकी योजना आपकी सरकार आपके अधिकार में जेएसएलपीएस के द्वारा कार्यक्रम से जोड़ने का काम करती है. गांव से लेकर जिला तक सभी पदाधिकारी सशक्त झारखंड बनाने के लिए काम कर रही है. तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार की सभी योजनाओं से जोड़ने का काम किया है. अभी ग्रामीण विकास विभाग से 25 लाख महिलाएं जुड़ी हुई है. सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि जो भी महिलाएं छूट गई हैं, उन्हें भी जोड़ने के लिए महिलाओं से आग्रह किया.सभी महिलाओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि  नए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन नई कल्याणकारी योजनाओं को लाने का काम करेगी. मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि आज के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएं आयी हैं, इसकी खुशी है. ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं घर से निकलकर स्वालंबी बनी. पिछले दिनों में हमारी सरकार ने कई योजनाएं लाई, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है. फूलो झानो योजना लेकर आए और 32 हजार महिलाओं को मुख्य धारा में जोड़ने का काम किए. हड़िया दारु बेचने वाली महिलाओं को मुख्य धारा में जोड़ा. पहले 10 हजार रुपए हम देते हैं, अब इसे बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया है. इससे आगे कहा कि  यहां आयी महिलाओं से यही कहना चाहते हैं कि आप आगे बढ़े सरकार आपके साथ है. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि आज झारखंड प्रदेश में महागठबंधन की सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में इस प्रकार की योजनाओं को तैयार किया था. कोई भी समाज सुधरता है तो महिलाओं का उसमें बहुत बड़ा योगदान होता है. 825 करोड़ सहायता राशि सखी मंडल के बीच वितरित किया है. पूरे साल में 8247 करोड़ सहायता राशि प्रदान की है. पिछली सरकार ने केवल 642 करोड़ सहायता राशि दी थी. हमारी महागठबंधन की सरकार ने 4 साल में 8 हजार करोड़ की सहायता राशि दी है. हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है. ये सरकार आपको कभी निराश नहीं होने देगी. बेटी बहन पर बहुत भरोसा है, सरकार को झारखंड के ग्रामीण क्षेत्र में बहुत सी कही है. फूश के घर हैं,बरसात के वक्त समय बिताने वालों का दर्द कोई नहीं समझ सकता है. केंद्र सरकार ने हमारी सरकार के साथ भेदभाव किया. पीएम आवास योजना का वादा पूरा नहीं किया. 20 लाख लोगों को 3 कमरों वाला अबुआ आवास दिया जायेगा. इससे आगे सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि पिछली सरकार ने 5 हजार प्राइमरी स्तर के विद्यालय को बंद कर दिया था. पूर्व की सरकार नहीं चाहती थी कि गरीब का बच्चा पढ़े. हमारी सरकार ने छात्रवृति की राशि बढ़ा दी. गुरुजी क्रेडिट कार्ड लायी. जयपाल सिंह मुंडा स्कॉलरशिप योजना लेकर आए.जिससे गरीब का बच्चा पढ़े, यहां के आदिवासी और यहां का मूलवासी को शिक्षा देंगे, तो सोने सा झारखंड आगे बढ़ेगा. सीएम ने कहा कि झारखंड के मूलवासी को रोजगार मिला है. हमारी सरकार यहां की कंपनियों में 50 प्रतिशत मूलवासी आदिवासी के लिए रिजर्वेशन लायी. हमारी बेटियां किसी से कम नहीं हैं. आगे बढ़कर देश में नाम रौशन करेंगी. सीएम ने 825 करोड़ की परिसंपतियों का 55 हजार सखी मंडल में वितरण किया. इसे भी पढ़ें - जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-accused-of-theft-beaten-up-in-sidgora-one-dead-other-injured/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा में चोरी के दो आरोपी की पिटाई, एक की मौत, दूसरा घायल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही