Search

धनबाद में महिला मोर्चा की बैठक, आधी आबादी को साधने की तैयारी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति की बैठक 11 फरवरी शनिवार को ब्लेसिंग बैंक्वेट हॉल बेकार बांध में हुई. महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने की अध्यक्षता में पदाधिकारियों के बीच राजनीतिक प्रस्तावों पर चर्चा हुई. इसके साथ ही 12 फरवरी की बैठक की तैयारी की समीक्षा की गई.

  महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का होगा प्रचार-प्रसार

बैठक में हेमंत सरकार की दोरंगी नीतियों और महिला उत्पीड़न के मामलों में ढुलमुल रुख की तस्वीर जनता के समक्ष रखकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताने की रणनीति तैयार की गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए शुरू की गई उज्जवला योजना, आदिवासी कल्याण योजना, खाद्यान्न वितरण सहित अन्य योजनाओं के प्रचार-प्रसार की रणनीति तैयार की गई. राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने राज्य भर से आई जिलाध्यक्षों को बताया कि इन योजनाओं के कार्यान्वयन से महिलाओं की आस्था केंद्र की एनडीए सरकार के प्रति प्रगाढ़ हुई है. इसका लाभ वर्ष 2024 के विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा. उन्होंने अपने क्षेत्र में जाकर बैठक के उद्देश्यों को जमीन देने का काम करने की अपील की.

 बैठक में प्रदेश अध्यक्ष समेत राष्ट्रीय नेता होंगे शामिल

वहीं बता दें कि 12 फरवरी को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में खुला सत्र का भी आयोजन होगा. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत देश व राष्ट्र के कई दिग्गज पदाधिकारी सत्र को संबोधित करेंगे. आज की बैठक में राष्ट्रीय मंत्री महिला मोर्चा आरती सिंह, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, ग्रामीण जिला अध्यक्ष ज्ञानरंजन सिंह, डॉ सीमा सिंह, मंजुलता दुबे, रेणुका मुर्मू, अमिता रक्षित, रमा सिन्हा, विनीता कुमारी, रीता शर्मा, लक्ष्मी कुमारी, अर्चना सिंह, ऋतुरानी सिंह, पिंकी खोया समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थी. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp