Search

 
 
 

लातेहार : रेलवे क्लब की महिला समिति ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन

 
Barwadih (Latehar) :  बरवाडीह रेलवे क्लब की महिला समिति ने रेलवे क्लब में वार्षिक होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया. मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की. मौके पर महिला समिति की अध्यक्ष रेखा पाठक व उपाध्यक्ष सुधा दुबे आदि मौजूद रहे. संतोषी शेखर ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी. साथ ही कहा कि होली बुराइयों को त्यागने का पर्व है. उन्होंने सभी से आपसी भाईचारा और सौहादपूर्ण तरीके से होली मनाने की  अपील की.

महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं  

होली मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. मौके पर रेलवे क्लब महिला समिति की सचिव रत्ना सिंह, यशी सिंह, सुनीता पाल, नैना कुमारी, अलका सिंह, अमृता रश्मि, नेहा रमन, सुमन कुमारी, निधि कुमारी, संध्या वर्मा, सोनी देवी, वंदना कुमारी, सोनम केसरी, सुनीता पाल, नीलू कुमारी, अलका देवी, किरण देवी, कविता देवी, किरण देवी, बिनु कुमारी, रेनू देवी, आरती ठाकुर, नंदनी कुमारी, पूनम देवी, पूजा देवी, मुस्कान देवी व अनिता कुमारी समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही