Search

 
 
 

रेप-मर्डर के आरोपी के एनकाउंटर पर महुआ भड़की, तंज कसा, बंगाल में यूपी 2.0 का स्वागत करें

TMC सांसद सौगत रॉय ने भी एनकाउंटर की निंदा की है. कहा कि यह घटना CM और DGP के दौरे के एक दिन के भीतर ही हुई, मुझे नहीं पता कि किसके आदेश पर पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने के बजाय उसे मार डाला. मुझे यकीन है कि इस मामले की पूरी जांच होगी.
 
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा

Kolkata : टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल में बारुईपुर रेप-मर्डर केस के आरोपी प्रभाष मंडल को एनकाउंटर में मार दिये जाने की निंदा की है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर पश्चिम बंगाल पुलिस और सुवेंदु सरकार पर हमला बोला है.

 

महुआ मोइत्रा ने लिखा कि बंगाल में यह सब क्या हो रहा है?  तंज कसा कि बंगाल के लोगों कृपया नये बंगाल यानी उत्तर प्रदेश 2.0 का स्वागत करें.  लिखा कि बंगाल में अभी कोई सरकार नहीं है. यह जंगल राज है.

 

बरुईपुर रेप और मर्डर मामले में मुख्य आरोपी प्रभाष मंडल के मारे जाने की घटना के बाद बंगाल की राजनीति गर्मा गयी है. महुआ मोइत्रा के बयान को लेकर सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है.

 

TMC सांसद सौगत रॉय ने भी एनकाउंटर की निंदा की है. कहा कि  यह घटना CM और DGP के दौरे के एक दिन के भीतर ही हुई,  मुझे नहीं पता कि किसके आदेश पर पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने के बजाय उसे मार डाला. मुझे यकीन है कि इस मामले की पूरी जांच होगी.

 

बंगाल भाजपा ने एनकाउंटर को उचित करार देते हुए कहा,बारुईपुर की घटना जैसे घिनौने अपराधों के मामले में देरी की कोई गुंजाइश नहीं हो सकती. कहा कि बारुईपुर रेप केस में कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने यह दिखाया है कि जो लोग शांति भंग करते हैं और घिनौने अपराध करते हैं, उन्हें तुरंत जवाबदेह ठहराया जायेगा सच्चे न्याय का मतलब है बिना किसी समझौते या देरी के हर नागरिक के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 
  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही