Search

 
 
 

महुआ माजी ने चैंबर संग अपर बाजार की टूटी सड़कों का लिया जायजा,  दुर्गा पूजा से पूर्व मरम्मत का निर्देश

 
 Ranchi :  झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के आग्रह पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी और चैंबर के कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने शनिवार को अपर बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर बाजार क्षेत्र की सडकों का जायजा लिया. चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी के नेतृत्व में कार्यसमिति के सदस्यों ने राज्यसभा सांसद के साथ चुरूवाला चौक से जेजे रोड, ईस्ट मार्केट रोड, बड़ा तालाब, सेवा सदन लेन, बंशीधर अडुकिया रोड में टूटी सडकों का हाल देखा. भ्रमण के दौरान पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर भी साथ थे.

व्यापारियों को आश्वस्त किया, पूजा से पूर्व सड़कों की मरम्मत हो जायेगी

राज्यसभा सांसद ने इंजीनियर को जल्द से जल्द सड़क की मरम्मती के लिए निर्देशित किया. उन्होंने बाजार क्षेत्र के व्यापारियों को आश्वस्त किया कि पूजा से पूर्व सड़कों की मरम्मती हो जायेगी. प्रतिनिधिमंडल में सह सचिव नवजोत अलंग, कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा, रोहित पोद्दार, मुकेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेडी, पवन शर्मा, सदस्य अमित अग्रवाल, बिनोद जैन, पवन पोद्दार, अंजय सरावगी समेत माहेश्वरी सभा, मारवाडी सहायक समिति, मारवाडी ब्राहाण सभा के पदधारी शामिल थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही