Search

 
 
 

महुआ मोइत्रा ने कहा, भाजपा अब मुझे भी अपनी पार्टी जॉइन कराना चाहेगी...

 
Kolkata :  टीएमसी की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा  ने  महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर तंज कसा है. महुआ मोइत्रा ने एक्स पर लिखा, भाजपा जिन्हें कभी भ्रष्ट कहती थी, उन विपक्षी नेताओं को अपनी पार्टी जॉइन करा रही है. उसी तरह से एक दिन वह चाहेगी कि मैं (महुआ) भी उनकी पार्टी का हिस्सा बन जाऊं.            ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

        नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
महुआ मोइत्रा  ने कहा, यह इनका गिरता हुआ स्तर है.  अशोक चव्हाण को आदर्श हाउसिंग घोटाले के चलते सीएम पद छोड़ना पड़ा था. कहा जा रहा है कि अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजा जा रहा है.

महुआ मोइत्रा पर पिछले साल कैश के बदले संसद में सवाल पूछे जाने के आरोप लगे थे

याद करें कि महुआ मोइत्रा पर पिछले साल कैश के बदले संसद में सवाल पूछे जाने के आरोप लगे थे और उनकी  सांसदी चली गयी थी. आरोपों के अनुसार महुआ ने एक कारोबारी से पैसों के एवज में संसद में गौतम अडानी से जुड़े सवाल पूछे थे. यहां तक कि संसद की अपनी लॉगइन आईडी भी उन्होंने उस व्यवसायी के स्टाफ से शेयर की थी.

उन नेताओं को  लाया जा रहा है, जिनको भाजपा ने करप्ट करार दिया था

इसके अलावा महुआ मोइत्रा ने तंज कसा कि जब रामलला की कृपा से 2024 के चुनाव में भाजपा को 400 सीटें आ रही हैं.  तो फिर वह हर नेता को अपनी पार्टी में लाने के लिए इतनी बेचैन क्यों हो रही  है. कहा कि उन नेताओं को भी लाया जा रहा है, जिनको किसी दौर में भाजपा ने करप्ट करार दिया था.   इसी तरह चलता रहा तो वह जल्दी ही मुझे भी अपनी पार्टी में लेना चाहेंगे.
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही