Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंद्रमा मिशन पर महुआ मोइत्रा का तंज, अडानी चांद पर फ्लैट्स बनायेंगे, मुसलमानों की नो एंट्री...

Advertisement
Advertisement
Kolkata : प्रधानमंत्री ने चंद्रमा के कुछ हिस्सों के नाम तिरंगा और शिवशक्ति रखा है. अब अडानी को स्पेशल कॉन्ट्रैक्ट देकर चंद्रमा पर फ्लैट्स बनवाये जायेंगे. वहां मुसलमानों को वहां एंट्री नहीं मिलेगी. सिर्फ शाकाहारी लोगों को ही वहां आवास दिये जायेंगे. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सफल चंद्रमा मिशन का जिक्र करते हुए टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने भाजपा पर हल्ला बोला है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

        नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा इसरो के मिशन का उपयोग चुनावों में करेगी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बेहद खास कही जानेवाली टीएमसी नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा इसरो के मिशन का उपयोग(चुनावों में) करेगी. बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब महुआ मोइत्रा ने चंद्रयान को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है. याद करें कि चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के बाद से वह लगातार एक्स के जरिए भाजपा पर हमला कर रही हैं.

इसरो भाजपा के 2024 अभियान का टूल है

एक्स (पूर्व ट्विटर) महुआ मोइत्रा ने शनिवार को लिखा, इसरो अब भाजपा का 2024 का अभियान का टूल है. हर मिशन का इस्तेमाल चुनावों से पहले राष्ट्रवादी उन्माद को भड़काने के लिए किया जाता है. ऐसा लग रहा है मोदी चांद पर गये हैं. टीएमसी सांसद ने कहा, भक्त और ट्रोल सेना दशकों से मौजूद भारतीय वैज्ञानिक अनुसंधान को, मोदी है तो मुमकिन है... जादू के रूप में पैकेज करने के लिए 24x7 काम कर रहे है.. इस क्रम में महुआ मोइत्रा ने लिखा जागो, भारत, और नहीं... हालांकि उन्होंने इस ट्वीट के आगे यह भी लिखा, मैं राष्ट्र-विरोधी नहीं हूं.

अडानी अब चंद्रमा पर रियल एस्टेट क्षेत्र में प्रवेश करेंगे

हालांकि शनिवार को महुआ मोइत्रा ट्रोलर के निशाने पर आ गयी. लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा. आज रविवार सुबह महुआ ने ट्वीट करते हुए पीएम मोदी पर तंज कसा. लिखा, मोदी जी ने चंद्रमा के कुछ हिस्सों का नाम तिरंगा और शिव शक्ति रखा है. अडानी अब रियल एस्टेट क्षेत्र में प्रवेश करेंगे. चंद्रमा पर पृथ्वी  बनाने के लिए बनाये गये कॉन्ट्रैक्ट में उन्हें विशेष अधिकार प्राप्त होंगे. किसी भी मुसलमान को वहां अनुमति नहीं होगी. सिर्फ शुद्ध शाकाहारी निवासी ही रहेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही