Search

 
 
 

महुआ मोइत्रा का पीएम पर तंज, 15 लाख के लिए सात साल से वेट कर रहे हैं, थोड़ा आप भी इंतजार कर लीजिए

 

Kolkata :  30 मिनट की कथित देरी पर इतना हंगामा? 15 लाख रुपए के लिए भारतीय 7 साल से इंतजार कर रहे. एटीएम के बाहर घंटों इंतजार कर रहे. वैक्सीन के लिए महीनों से इंतजार कर रहे. थोड़ा आप भी इंतजार कर लीजिए कभी-कभी... बता दें कि टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने प्रधानमंत्री मोदी की रिव्यू मीटिंग में आधे घंटे की देर से सीएम ममता बनर्जी के पहुंचने को लेकर यह ट्वीट किया है.

साइक्लोन यास से हुई तबाही का जायजा लेने पीएम मोदी शुक्रवार को बंगाल पहुंचे थे. ममता उनकी मीटिंग में आधे घंटे की देर से पहुंचीं. जान लें कि 30 मिनट तक पीएम मोदी को इंतजार कराने की वजह से सोशल मीडिया पर भाजपा और टीएमसी नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गयी है.  मीटिंग में ममता के देरी से पहुंचने की वजह से मच रहे हंगामे पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने तंज कसा है.

इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-chief-secretary-called-back-by-center-asked-to-report-to-delhi-on-monday/76871/">पश्चिम

बंगाल के मुख्य सचिव को केंद्र ने वापस बुलाया,सोमवार को दिल्ली रिपोर्ट करने को कहा,टीएमसी नाराज

अमित शाह ने भी ट्वीट किया

उधर गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट किया कि ममता दीदी का  आचरण दुर्भाग्यपूर्ण रहा. साइक्लोन यास से प्रभावित लोगों की मदद करना समय की मांग है. लेकिन दुख की बात है कि दीदी ने अहंकार को जनकल्याण से ऊपर रखा. उनका आज का  तुच्छ व्यवहार यही दर्शाता है.

इसे भी पढ़ें : यास">https://lagatar.in/yas-cyclone-%e2%80%8b%e2%80%8bmamta-banerjee-arrives-30-minutes-late-in-pm-modis-meeting/76342/">यास

चक्रवात : पीएम मोदी की मीटिंग में 30 मिनट देर से पहुंची ममता बनर्जी, कागजात थमाकर निकल गयीं

पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के कलाईकोंडा में रिव्यू मीटिंग थी

बता दें कि तूफान की वजह से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के कलाईकोंडा में रिव्यू मीटिंग थी. यहां ममता बनर्जी से देर से पहुंची. साथ ही  उन्होंने 20 हजार करोड़ रुपए के नुकसान की रिपोर्ट दी और वापस चली गयीं कि उन्हें दूसरी मीटिंग्स में भी शामिल होना है.

 मीटिंग में देर से पहुंचने पर ममता बनर्जी के ऑफिस की तरफ से कहा गया कि पीएम मोदी को कलाईकोंडा पहुंचने में 20 मिनट से ज्यादा का वक्त लगने वाला था. इसलिए उनसे भी 20 मिनट देरी से आने को कहा गया था.

[wpse_comments_template]

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही