Search

 
 
 

महुआडांड़ : सड़क में गड्ढे ही गड्ढे, दुर्घटना की आशंका

 
Mahuadand (Latehar) : महुआडांड़ प्रखंड के राजडंडा ग्राम से गढ़बुढ़नी तक बनी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गयी है. पता ही नहीं चलता है कि सड़क में गड्ढे है या फिर गड्ढों में सड़क. सड़क में बने बड़े बड़े गड्ढों से आये दिन दुर्घटनाएं होते रहती है. बारिश के कारण उन गड्ढों में पानी भर जाने से परेशानी और बढ़ गई है. पानी के कारण गड्ढे की गहराई का अंदाजा वाहन चालकों को नहीं मिल पाता है, ऐसे में दुर्घटनाएं होती है. बता दें कि यह सड़क प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 गांवों को जोड़ती है. इस पथ से प्रति दिन सैकड़ों लोगों को आवागमन होता है. दर्जनों छोटे- बड़े वाहनों का परिचालन भी होता है. इसी मार्ग से प्रखंड के कई स्कूलों में बच्चे जाते हैं. स्थानीय लोगों ने डीसी व बीडीओ से इस पथ की मरम्मत कराने का आग्रह किया है. इसे भी पढ़ें : सहकारिता">https://lagatar.in/mithali-sharma-assistant-registrar-of-cooperative-department-arrested-for-taking-10000-bribe/">सहकारिता

विभाग की सहायक निबंधक मिताली शर्मा 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही