Search

महुआडांड़ : सेमरबुढ़नी में जेठ जतरा मेला धूमधाम से संपन्न

Mahuadand (Latehar) : महुआडांड़ प्रखंड के सेमरबुढ़नी ग्राम में आदिवासी जेठ जतरा मेला का आयोजन किया गया. कोविड-19 के कारण पिछले तीन सालों से जतरा मेला का आयोजन नहीं हो रहा था. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र सिंह पहुंचे. ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जतरा मेला आदिवासियों की संस्कृति की पहचान है. ऐसे आयोजनों से लोगों में प्रेम और आपसी भाईचारा बढ़ता है. ऐसे आयोजन में आसपास के गांवों के लोग आते हैं और इसे एक उत्सव की तरह मनाते हैं. इससे पहले में झंडा लगाकर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई. आदिवासी पारंपारिक नृत्य व संगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक नृत्य व गीत प्रतियोगिता के अलावा लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया. इस जतरा मेला में महुआडांड़ प्रखंड प्रमुख कंचन कुजूर, उप प्रमुख अभय मिंज, संत जोसेफ विद्यालय के प्राचार्य फादर दिलीप एक्का, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुजूर, कांग्रेस नेता इस्तेखार अहमद व रामनरेश ठाकुर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-dobha-was-not-built-in-chauparan-an-amount-of-25-lakhs-was-withdrawn/">हजारीबाग

: चौपारण के हजारीधमना में डोभा बना ही नहीं, निकाल ली गई 25 लाख की राशि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp