Search

 
 
 

महुदा : तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, चालक की मौत, आक्रोशितों ने सड़क जाम की

 
आक्रोशितों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम की ट्रैक्टर से ईंट लेकर बंगाल जा रहा था चालक Mahuda :  महुदा मोड़ स्थित फॉर लेन सड़क के कांड्रा पंचायत सचिवालय के समीप रविवार अहले सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. चालक की पहचान तारगा बस्ती निवासी किशना रायकी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, किशना राय ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंट लेकर बंगाल जा रहा था. कांड्रा के पास गाड़ी में डीजल लेने के लिए मुड़ रहा था. तभी अचानक से पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी. इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी.

मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशितों ने सड़क जाम की

घटना से आक्रोशितों ने मुआवजे की मांग को लेकर बोकारो-धनबाद मुख्य सड़क जाम कर दिया. सूचना पाकर महुदा थाना प्रभारी धीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाने का प्रयास किया. लेकिन आक्रोशित अपनी मांगों पर अड़े रहे. इसके बाद सांसद प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो सूचना पाकर करीब 6.30 बजे घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की. वार्ता में बीमा राशि और ट्रक मालिक से सहयोग दिलाने का अश्वासन दिया गया. वहीं मृतक के बड़े भाई राजनारायण राय को तत्काल सरकारी सहायता राशि के रूप में 20 हजार रुपये दिया गया. इसके अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व  भाजपा के जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर महतो, संतोष महतो राजेश महतो, पप्पु गोप, मधुसुदन मिश्रा आदि ने भी आर्थिक सहयोग किया. इसके बाद करीब 7.30 बजे शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वार्ता में महुदा थाना प्रभारी धीरज कुमार, सांसद प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो, भाजपा नेता धनेश्वर महतो, पूर्व जिप सदस्य संतोष कुमार महतो, राजेश महतो समेत सैंकड़ों ग्रामीणों मौजूद रहे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/Untitled-16-13.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही