Search

 
 
 

महुदा : महारुद्र यज्ञ को लेकर निकाली कलश यात्रा

 
Mahuda (Dhanbad) - शिव शक्ति धाम महुदा मोड़ में आयोजित श्रीश्री 1008 महारूद्र यज्ञ को लेकर 7 फरवरी को कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा शिव मंदिर से आरंभ होकर तेलमच्चो, लोहापट्टी होते हुए दामोदर नदी पहुंची. कलश यात्रा में शामिल सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं एवं किशोरी कलश में जल भरने के बाद वापस मंदिर लौटी. बाघमारा विधायक ढुलु महतो की पत्नी सावित्री देवी, काण्ड्रा पंचायत की मुखिया रिंकु देवी भी कलश यात्रा में शामिल हुई. रास्ते में भगवान शिव के जयकारे लग रहे थे. ढ़ोल नगारे के साथ-साथ माइक से धार्मिक गीत भी बज रहा था. देवी देवताओं की झांकी भी निकाली गई. नदी तट पर आचार्य अशोक पंडित, उप आचार्य सुबोध पाण्डेय एवं अंशुमान पंडित ने मंत्रोच्चारण कर कलश भरवाया. यज्ञ के यजमान कंचन मिश्रा पत्नी पुष्पा देवी, महेश्वर लाल महतो पत्नी काजुबाला देवी, फणी महतो पत्नी मालती देवी, कृष्ण प्रसाद महतो पत्नी अम्बिका देवी के साथ पूजा-अर्चना की. कलश यात्रा तेलमच्चो पहुंचने पर विधायक प्रतिनिधि शिबू महतो ने सभी श्रद्धालुओं को शरबत पिलाया. ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने भी श्रद्धालुओं को शरबत पिलाया. 8 फरवरी को यज्ञ प्रारम्भ होगा. रास्ते में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी. महुदा थाना प्रभारी गंगा सागर ओझा सदलबल मौजूद थे. कलश यात्रा में सोलह आना समिति के अध्यक्ष धुरन हरि, सुधीर महतो, संजय कुमार साव, तुलसी राय, चुनाराम महतो, यज्ञ समिति के संरक्षक धनेश्वर महतो, पंसस सुभाष चंद्र महतो, दुखित मिश्रा, बैजनाथ महतो, काशी मिश्रा, सागर प्रसाद महतो समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=548081&action=edit">यह

भी पढ़ें : धनबाद: कोयलांचल में हमेशा महसूस होगी सत्यनारायण भट्टाचार्य की कमी : अरुप चटर्जी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही