Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महुदा पुलिस ने आठ किलो गांजा के साथ एक तस्कर को दबोचा, दूसरा फरार

  • एक बाइक पर सवार होकर दो तस्कर ले जा रहे थे गांजा
  • अंधेरे व जंगल का फायदा उठाकर दूसरा तस्कर फरार
Katras/Mahuda : नशे के सौदागरों के खिलाफ शनिवार की रात महुदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ किलो गांजा के साथ एक तस्कर को दबोचा है. बाघमारा डीएसपी आनंद ज्योति मिंज ने रविवार को सिजुआ स्थित कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर उक्त जानकारी दी. डीएसपी ने कहा कि पकड़े गए आरोपी के पास से चार प्लास्टिक पैकेट में करीब 8.481 किलो गांजा, एक लाल रंग का टीवीएस अपाची बाइक और एक मोबाइल बरामद किया गया है. उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल से अवैध गांजा लेकर महुदा की तरफ जा रहे हैं. सूचना के आलोक में महुदा पुलिस ने छापेमारी दल का गठन कर कतरी नदी पर कपुरिया की तरफ से आने वाले सभी वाहनों की जांच शुरू की. इस क्रम में कपुरिया की तरफ से आ रही एक बाइक को रुकने का इशारा किया गया, तो चालक ने बाइक घुमा कर भागने की कोशिश की. लेकिन इस क्रम में वह गिर गया, जिसके बाद सशस्त्र बल ने एक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा व्यक्ति अंधेरे व जंगल-झाड़ी का लाभ उठा कर भागने में सफल रहा. पकड़े गये आरोपी की तालाशी में उसके पास से एक बैग में चार पीले प्लास्टिक में अवैध गांजा मिला. उसकी पहचान निरसा थाना क्षेत्र के गुंडुवा निवासी जगन्नाथ रवानी के पुत्र आरोपी गोरंगो रवानी के रूप में की गयी है. डीएसपी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर अन्य तस्करों की जानकारी ली जा रही है.

ट्रेन से गांजा को यूपी भेजने की थी योजना

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि महुदा थाना क्षेत्र के देवघरा में मामा घर है. उसने बताया कि गिरोह का सरगना पुरन रवानी व फगुआ रवानी है, जो कंचनपुर के रहने वाले हैं. आरोपी के अनुसार वह गांजा पहुंचाने का काम करता था, जिसके एवज में उसे 300 रुपये मिलते थे. उसने बताया कि वह और पुरन रवानी गांजा लेकर कतरास स्टेशन में रेनुकुट (यूपी) जाने के लिए ट्रेन पकड़ने वाले थे. लेकिन ट्रेन छूट जाने के कारण दोनों वापस बाइक से महुदा लौट रहे थे, तभी मालकेरा के समीप पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया, जबकि पुरन भाग निकला. इसे भी पढ़ें : आग">https://lagatar.in/sun-god-is-spewing-fire-46-in-baharagora-44-in-seraikela-know-when-the-rain-drops-will-rain/">आग

उगल रहे सूर्य देवताः बहरागोड़ा में 46, सरायकेला 44, जानें कब बरसेंगी बारिश की बूंदें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही