Search

 
 
 

धनबाद: रैली में जा रहे भाजपाइयों को महुदा पुलिस ने रोका

 
Dhanbad: रांची में भाजपा द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ आयोजित आक्रोश रैली में भाग लेने के लिए जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को तेलमच्चो स्थित दामोदर नदी पुल पर महुदा पुलिस ने लगभग एक घंटा रोके रखा. बाद में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के पहुंचने के बाद पुलिस ने सभी गाड़ियों को जाने दिया. बताया जाता है कि शुक्रवार प्रात: भाजपा कार्यकर्ताओं को रांची आक्रोश रैली में जाने के दौरान महुदा पुलिस ने सभी गाड़ियों को जांच के बहाने काफी देर तक रोक कर रखा. सांसद ढुल्लू महतो पहुंचने कर थाना प्रभारी से बात करने के बाद सभी वाहनों को जाने दिया गया.

भाजपा कार्यकर्ता रैली में भाग लेने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं

इस संबंध में कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूरे प्रदेश से भाजपा कार्यकर्ता रैली में भाग लेने जा रहे हैं. भाजपा कार्यकर्ताओं के भारी हुजुम को देखते हुए हेमंत सरकार काफी डर गई है. येन केन प्रकारेन रैली को सफल होने देना नहीं चाहती है. लेकिन भाजपा कार्यकर्ता रैली में भाग लेने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं. इस रैली के सफल होते ही पूरे प्रदेश की जनता के बीच यह संदेश जाएगा कि हेमंत सरकार को आने वाले चुनाव में उखाड़ फेंकना है तथा प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व में जनता की सरकार बनानी है. इस संबंध में महुदा थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि धनबाद बोकारो के सीमा पर वरीय अधिकारी के निर्देश पर एंटी क्राइम चेकिंग किया जा रहा था. जिसकी वजह से रांची तरफ जाने वाले वाहनों को कुछ देर के लिए रोका गया था. जांचोंपरांत सभी गाड़ियों को छोड़ दिया गया. इसे भी पढ़ें - अलकायदा">https://lagatar.in/al-qaeda-suspected-terrorist-dr-ishtiaqs-connection-with-land-scam-accused/">अलकायदा

के संदिग्ध आतंकी डॉ. इश्तियाक का लैंड स्कैम के आरोपियों से जुड़ा कनेक्शन, ED ने कांग्रेस नेता को भेजा समन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही