Search

 
 
 

महुदा : स्कॉर्पियो चालक से अपराधियों ने की मारपीट और लूटपाट

 
Mahuda (Dhanbad) : बाइक सवार की पिटाई कर उसके पास से 10 हजार 900 रुपये छीनकर कुछ अपराधी फरार हो गये. पीड़ित ने महुदा थाना में लिखित शिकायत कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पीड़ित का नाम अनवर आलम है. वह महुदा के बारकी का रहनेवाला है. उसने पुलिस को बताया कि वह स्कॉर्पियो चालक है और खरखरी निवासी शेख डब्लू की स्कॉर्पियो चलाता है. रात करीब 10:30 बजे खरखरी बस्ती स्थित शेख गुड्डू के आवास में गाड़ी खड़ा करके महीना का वेतन लेकर अपनी बाइक से घर लौट रहा था. तारगा मोड़ स्थित हिंदुस्तान ढाबा के समीप कुछ अपराधियों ने उसकी बाइक को रोका. फिर धक्का देकर उसे नीचे गिरा दिया. इस दौरान लाठी डंडे से उसकी पिटाई भी की. इसके बाद पॉकेट से पर्स निकालकर सभी फरार हो गये. अनवर ने बताया कि उसके पास कुल 10,900 रुपये थे. घटना के बाद वह किसी तरह घर पहुंचा और घरवालों को इसकी जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : Weather">https://lagatar.in/weather-alert-there-may-be-rain-with-thunderstorms-in-these-districts-including-ranchi-latehar-in-the-next-three-hours/">Weather

Alert: अगले तीन घंटे में रांची, लातेहार समेत इन जिलों में वज्रपात के साथ हो सकती है बारिश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही