Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महुदा : राधानगर को प्रखंड बनाने की मांग पर मंच का धरना, आंदोलन की चेतावनी

Mahuda : बाघमारा प्रखंड को विभाजित कर राधानगर को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर नागरिक मंच ने 21 मार्च को महुदा मोड़ पर धरना का आयोजन किया. धरना में क्षेत्र के जिप सदस्य, मुखिया, पंसस, वार्ड सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. जन प्रतिनिधियों ने राधानगर को प्रखंड का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन का ऐलान किया. बाघमारा के विधायक प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो ने कहा कि वर्ष 2010 से इस मांग को सरकार नजरअंदाज करती रही है. महुदा नागरिक मंच इसे अंजाम तक पहुंचाएगा. मंच के संयोजक धनेश्वर महतो ने कहा कि 61 पंचायतों वाला बाघमारा प्रखंड भौगोलिक और जनसंख्या के दृष्टिकोण से राज्य का सबसे बड़ा प्रखंड है. इसका विभाजन कर राधानगर को अलग प्रखंड बनाने से ग्रामीणों को सुविधा होगी. जिला परिषद में इसका प्रस्ताव गया है.  मंडल अध्यक्ष शेखर सिंह ने भी विचार रखे. धरना के बाद प्रतिनिधिमंडल बाघमारा बीडीओ से मिलकर ज्ञापन सौंपा. धरना में भाजपा के महुदा मंडल अध्यक्ष शेखर सिंह, पूर्व जिप सदस्य संतोष महतो, कैलाश रवानी, जितेश रजवार, समीर लाला, महेश पटवारी, बदरूद्दीन अंसारी, शिबू महतो, भागीरथ सिंह, सुरेश सिंह, मटुक मिश्रा, अजय दास, श्रीनाथ गोप, बिनोद महतो,रिंकू देवी, नमिता देवी, विरजू गोप आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-rural-district-president-met-the-oustees-from-railway-freight-corridor/">धनबाद

: रेलवे फ्रेट कॉरिडोर से होने वाले विस्थापितों से मिले भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही